Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कॉर्पियो से घूमने निकले 3 दोस्तों की मौत:गोरखपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, बॉडी कार के अंदर चिपकी; जेसीबी से निकाली गई

    7 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में सड़क किनारे खड़ी सरकारी गेंहू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से स्कॉर्पियो टकरा गई। हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई। कार का अगला हिस्सा ट्रॉली में घुस गया। हादसे के बाद तीनों की बॉडी स्कॉर्पियो में चिपक गई। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जेसीबी की मदद से तीनों को स्कॉर्पियों से बाहर निकाला। आगे बैठे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे घायल युवक ने एम्स गोरखपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया। मरने वालों की पहचान गोला क्षेत्र के ही कोहड़ी बुजुर्ग गांव के रहने वाले कुणाल यादव (20), अमन उर्फ अजय यादव (21), अंकुर उर्फ प्रसून यादव (22) के रूप में हुई है। हादसा रविवार देर रात साढ़े 11 बजे गोला थाना क्षेत्र के भर्रोह में हुआ। दर्दनाक हादसे की 3 तस्वीरें- अब पूरा मामला समझिए... गोला क्षेत्र के कोहड़ी बुजुर्ग के कुणाल यादव (20), अमन उर्फ अजय यादव (21) और अंकुर उर्फ प्रसून यादव (22) रहने वाले हैं। रविवार शाम को 6 बजे तीनों घूमने निकले थे। देर रात करीब साढ़े 11 बजे सभी बड़हलगंज से गोला की तरफ लौट रहे थे। जैसे ही स्कॉर्पियों भर्रोह के पास पहुंची वैसे ही वहां सड़क किनारे सरकारी गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के बाद जोर का धमका हुआ और कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से चिपक गया। इसमें एयरबैग खुलने के बाद भी तीनों युवक अंदर की फंस गए। कार की बॉडी उनके शरीर में धंस गई। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को खुलवाया तो चालक सीट पर बैठे कुणाल यादव और बगल की सीट पर बैठे अमन उर्फ अजय यादव की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पीछे बैठे अंकुर उर्फ प्रसून यादव गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें तत्काल बड़हलगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर एम्स गोरखपुर रेफर कर दिया गया। एम्स पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। 2 भाइयों में बड़ा थ कुणाल कुणाल यादव इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। वह दो भाइयों में बड़ा था और उसके पिता वाहन चालक हैं। अमन उर्फ अजय तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था, जिसके पिता खेती-किसानी करते हैं। अंकुर उर्फ प्रसून दो भाइयों में छोटा था और उसके पिता भी कृषि कार्य करते हैं। तीनों परिवारों की आर्थिक स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर गांव में शोक का माहौल है। -------------------- ये खबर भी पढ़िए- कातिल सलीम मस्जिद में छिपता, 8 साल मोबाइल नहीं चलाया:जिस बच्चे का मर्डर किया, उसकी मां बोली- फांसी हो अपहरण-हत्या के मामले में गिरफ्तार एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक उर्फ सलीम खान अब तिहाड़ जेल में बंद है। 26 साल तक दिल्ली पुलिस को चकमा देने वाले सलीम की हर दिन नई कहानी सामने आ रही है। वह इस कदर शातिर है कि पुलिस से बचने के लिए करीब 8 साल तक मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    LU में फीस वृद्धि को लेकर NSUI का प्रदर्शन:कटोरा लेकर मांगी भीख, प्रॉक्टोरियल बोर्ड से तीखी झड़प
    Next Article
    प्रयागराज में दूल्हे ने मामा को लाठी-डंडे से मार डाला:घर में बकरी जाने को लेकर हुआ विवाद, आरोपी की आज जानी थी बारात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment