Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में दूल्हे ने मामा को लाठी-डंडे से मार डाला:घर में बकरी जाने को लेकर हुआ विवाद, आरोपी की आज जानी थी बारात

    4 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के बोंगाई गांव में घर के अंदर बकरी जाने के विवाद में भांजे ने अपने ही मामा को लाठी से मारकर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। घटना के बाद परिवार के लोग आनन फानन में स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय लेकर भागे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित के दिया। घटना की सूचना ओर पहुंची घूरपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरी घटना की जांच पड़ताल करते हुए आरोपी भांजे की तलाश में टीम लगा दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। घूरपुर के बोंगी गांव निवासी निसार अहमद 65 वर्ष घर के बाहर बैठे हुए थे। उस दौरान उसी गांव में रहने वाले निसार अहमद के भांजे गुड्डू की एक बकरी उसके मामा के घर में पहुंच गई। इस दौरान निसार अहमद ने बकरी को मारकर भगा दिया। बकरी को चोट भी आ गई। इसके बाद गुड्डू मामा के घर पहुंचा और विवाद शुरू हो गया। इस दौरान गुड्डू ने अपने मामा निसार के सिर पर लाठी से कई बार हमला कर दिया। जिससे निसार खून से लतपथ जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। घटना के बाद गुड्डू मौके से भाग निकला। घरवालों और पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घूरपुर पुलिस ने पहुंचकर तत्काल घायल को इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया। जहां खून अधिक बहने के कारण उनकी मौत हो गई। घृणा के परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले में जांच पड़ताल कर आरोपी गुड्डू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी की जानी थी आज बारात जिस भांजे गुड्डू ने अपने मामा की हत्या कर दी। उसी भांजे की आज शादी होनी थी। उसके घर पर बारात जाने की तैयारी की जा रही थी। बताया जा रहा है गांव में चंदा जुटाकर गुड्डू की शादो होनी थी। लेकिन बारात जाने से पहले ही यह घटना हो गई। गुड्डू की तलाश में टीम लगा दी गई है। घटना के बारे में एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने बताया कि मामा निसार के घर में गुड्डू की एक बकरी जाने पर दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया था। जिसके बाद गुड्डू ने लाठी से मामा के सिर पर हमला कर दिया। घरवाले इलाज के लिए अपस्ताल लेकर पहुंचे, लेकिन निसार दम तोड़ चुका था। आरोपी गुड्डू को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। परिवार वालों की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कॉर्पियो से घूमने निकले 3 दोस्तों की मौत:गोरखपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, बॉडी कार के अंदर चिपकी; जेसीबी से निकाली गई
    Next Article
    अतरौली सीट पर भाजपा से पहली पसंद संदीप सिंह:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार गगन लोधी, बसपा से बच्चू सिंह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment