Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूटी रैली निकाल पीएम को कहा धन्यवाद:प्रयागराज में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, महिलाएं बोलीं-सपनों को मिला आधार

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बुधवार को महिलाओं ने भव्य स्कूटी रैली निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। केपी ग्राउंड से केएन काटजू मैदान तक निकली इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और विभिन्न नारों के साथ अपनी भागीदारी दर्ज कराई। रैली के दौरान महिलाओं ने “धन्यवाद पीएम मोदी”, “सशक्त नारी, सशक्त भारत”, “नारी शक्ति का सम्मान, देश का उत्थान”, “संसद से विधानसभा तक बढ़ेगी भागीदारी”, “हर तीन में एक नारी” जैसे संदेश लिखी तख्तियां लेकर भारत माता की जय, वंदेमातरम और जय श्री राम के नारे लगाए। मंत्री, पूर्व महापौर ने दिखाई हरी झंडी स्कूटी रैली को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता और पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का समापन केएन काटजू मैदान में हुआ, जहां नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। शक्ति का सफर अब नए मुकाम पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि नारी शक्ति का सफर अब हाशिए से मुख्यधारा की ओर एक नए मुकाम पर पहुंच चुका है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सम्मान, अवसर, निर्णय लेने की शक्ति और राजनीतिक भागीदारी का अधिकार देता है। उन्होंने इसे 21वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक बताया और कहा कि 16 अप्रैल से संसद के बजट सत्र की विशेष बैठक में इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि देशभर में महिलाएं अब इस विषय पर मुखर हो रही हैं और उनके विधानसभा व लोकसभा तक पहुंचने के सपनों को नया आधार मिल रहा है। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि देश में सकारात्मक माहौल है और राष्ट्रपति से लेकर वित्त मंत्री तक, महिलाएं अहम जिम्मेदारियां निभा रही हैं, जिससे देश का गौरव बढ़ा है। दीप प्रज्जवलन से शुरुआत कार्यक्रम का संचालन पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने किया। शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई और मंच पर उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से शशि वार्ष्णेय, गीता विश्वकर्मा, कीर्तिका अग्रवाल, अनामिका चौधरी, वंदना शर्मा, शिखा रस्तोगी, अर्चना शुक्ला, पार्षद किरन जायसवाल, दीपिका पटेल, दुर्गेश नंदिनी, चंद्रा अहलूवालिया, कंचनलता कुशवाहा, नीलम चतुर्वेदी, वंदना शर्मा और शोभिता श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में युवक टावर पर चढ़ा,पत्नी को बुलाने की जिद:तीन घंटे बाद पत्नी को देखकर उतरा, पुलिस ने किया चालान
    Next Article
    15 PHOTO में देखें विकास नगर झुग्गी-झोपड़ी अग्निकांड:घर जलता देख रोए-बिलखे लोग, पुलिस से की धक्का-मुक्की; खदेड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment