Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सैकड़ों स्वयंसेवक सड़कों पर उतरे, अनुशासित कदमताल:हिंदू नववर्ष पर RSS ने किया शक्ति प्रदर्शन, लोगों ने बरसाए फूल

    3 hours ago

    1

    0

    बदायूं में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (हिंदू नववर्ष) और डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर पथ संचलन निकाला। इस भव्य आयोजन में सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में सड़कों पर उतरे, जिनकी अनुशासित कदमताल और घोष की गूंज ने शहर में देशभक्ति का माहौल बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी ग्राउंड स्थित रामलीला मंच पर शस्त्र पूजन और 'आद्य सरसंघचालक प्रणाम' के साथ हुआ। मुख्य वक्ता जिला प्रचारक भरत जी ने अपने संबोधन में डॉ. हेडगेवार द्वारा स्थापित संगठन के राष्ट्र के प्रति समर्पण और सांस्कृतिक गौरव की भावना को सशक्त करने की बात कही। उन्होंने हिंदू नववर्ष को भारतीय परंपरा, नवचेतना और आत्मगौरव का प्रतीक बताया। शाम को घोष वादन के साथ संचलन गांधी ग्राउंड से आगे बढ़ा। नगरवासियों ने पूरे मार्ग पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। लावेला चौक, जोगीपुरा, लोटनपुरा, गोपी चौक, नेहरू चौक, खैराती चौक, शास्त्री चौक, सुभाष चौक, राजी चौक, दिनेश चौक और शब्बीर गेट सहित विभिन्न स्थानों पर उत्साह का माहौल देखा गया। कई सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने स्वागत द्वार बनाकर इस आयोजन को भव्यता प्रदान की। संचलन का संचालन नगर कार्यवाह अंकित जी ने किया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक सुधांशु जी, विभाग बौद्धिक प्रमुख अंकुर जी, मुदित जी, देवांश जी, तुलसीदास जी और सुनील जी सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा, जबकि नगर पालिका ने स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की। इस अनुशासित और ऊर्जावान पथ संचलन ने संगठित समाज को राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होने का संदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया:व्यवस्थाएं परखीं, कमियों पर दिए सख्त निर्देश
    Next Article
    टीचर बोला-बिना पिटे चला जा...नहीं तो खूब कुटूंगा:नकल न होने पर पैसे वापस मांगने पर टीचर ने छात्र को पीटा, वायरल हुआ VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment