Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीचर बोला-बिना पिटे चला जा...नहीं तो खूब कुटूंगा:नकल न होने पर पैसे वापस मांगने पर टीचर ने छात्र को पीटा, वायरल हुआ VIDEO

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में यूपी बोर्ड एग्जाम में नकल कराने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्कूल टीचर खुलेआम एक छात्र से कह रहा है-1400 बच्चों को नकल कराई, किसी ने शिकायत नहीं...बस तू ही नकल नहीं कर पाया। नकल कराने के पैसे मांगने पर टीचर ने छात्र को जमकर पीटा। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला आगरा के किरावली क्षेत्र स्थित रामदुलारी इंटर कॉलेज का बताया जा रहा है। नकल कराने के पैसे के लेन-देन की बातचीत भी इसी स्कूल के एक टीचर और छात्र के बीच की है। अब विस्तार से पढ़िए… गुरुवार को एक वीडियो सामने आया। इसमें एक छात्र स्कूल टीचर से नकल न हो पाने अपने पैसे मांगने गया। इस पर टीचर भड़क गया। छात्र के साथ न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि वीडियो बनाने पर उसे जमकर पीटा। उसकी बाइक भी रखवा ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक छुड़वाई। क्या है मामला वीडियो की छानबीन की गई तो पता चला यह वीडियो किरावली क्षेत्र स्थित रामदुलारी इंटर कॉलेज का है। इसमें यूपी बोर्ड परीक्षा का सेंटर था। वीडियो में दिख रहा छात्र सेवला निवासी सुरजीत है। उसने हाईस्कूल के बोर्ड एग्जाम दिए हैं। उसका भी सेंटर इसी कॉलेज में था। सुरजीत के चाचा आकाश सिंह ने बताया- बोर्ड परीक्षा शुरू होने पर स्कूल के टीचर सुखवीर सिंह ने प्रत्येक छात्र से नकल कराने के 1-1 हजार रुपये इस शर्त पर लिए थे कि नकल नहीं हुई तो पैसे वापस कर दिए जाएंगे। सुरजीत ने भी एक हजार रुपये दिए थे। मगर, एग्जाम के दौरान चीटिंग नहीं हो पाई। इस पर सुरजीत गुरुवार को टीचर सुखवीर सिंह से अपने पैसे मांगने गया था। इस पर टीचर ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर भगा दिया। सुरजीत की बाइक रख ली। छात्र के चाचा ने बताया-112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को बुलाया, उन्होंने ही सुरजीत की बाइक दिलवाई। पढ़िए वीडियो में टीचर और छात्र के बीच बातचीत टीचर: इतने बच्चों में तूझे ही शिकायत है। तू ही स्पेशल है, बाकी बच्चे तो पागल हैं, तू ही होशियार है। ज्यादा होशियार है तू। 1400 बच्चों में से तुझे ही शिकायत है। कितने पैसे दिए हैं तूने? छात्र: एक हजार रुपये दिए थे। टीचर: एक हजार रुपया दिए थे तूने। 6 पेपर करके...जबकि पेपर पूर कराए। 1400 बच्चों में से एक को ही शिकायत है। तेरा ही पेपर नहीं हुआ है, दूसरे बच्चों ने खेत में बैठकर पेपर दिए। और तो किसी ने शिकायत की नहीं कि हमें पेपर नहीं कराया, तेरा कैसे रह गया। बिना पीटे चले जा, नहीं तो कुटूंगा इतना, पिटकर पैसे लेगा या वैसे ही...इतना कहते ही टीचर ने छात्र को पीटना शुरू कर दिया। छात्र के साथ उसका एक दोस्त भी था। ये वीडियो उसी ने बनाई। पिटाई के बाद छात्र स्कूल से जाते हुए दिख रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सैकड़ों स्वयंसेवक सड़कों पर उतरे, अनुशासित कदमताल:हिंदू नववर्ष पर RSS ने किया शक्ति प्रदर्शन, लोगों ने बरसाए फूल
    Next Article
    किशोरी से छेड़छाड़, कपड़े फाड़ने का दोषी:फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 9 साल कैद, 50 हजार जुर्माना लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment