Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साले की हत्या के आरोपी बहनोई की गोली मारकर हत्या:संभल में कोर्ट से लौटते समय वारदात; पत्नी से विवाद के बाद सालों की हत्या के लिए दी थी डेढ़ लाख रुपए की सुपारी

    6 hours ago

    1

    0

    संभल में दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या करने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। मंगलवार की शाम 04:15 बजे हुई घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने 05 बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो थानों की पुलिस, SOG, फॉरेंसिक टीम एवं चंदौसी सीओ विवेक जावला घटनास्थल पर मौजूद है। उक्त घटनाक्रम जनपद संभल की तहसील चंदौसी के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर काशी और फरीदपुर खास के बीच का है। मृतक युवक की पहचान विक्रम चौधरी (35 वर्षीय) पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी गांव भारतल मदापुर, थाना हजरतनगर गढ़ी, तहसील संभल के रुप में हुई है। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार मृतक विक्रम साल की हत्या के मामले में कोर्ट में तारीख पर आया था और शाम को वापस घर के लिए लौट रहा था। शाम 05:45 बजे एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मृतक युवक का अपना ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा था। क्या घटना हुई है और किसने गोली मारी है इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अब विस्तार से जानिए मृतक युवक के घटनाक्रम को.... मृतक बहनोई विक्रम ने अपमान का बदला लेने के लिए अपने दो सालों की हत्या की सुपारी डेढ़ लाख रुपए में दी थी। बीती 03 दिसंबर 2024 की रात 08:45 बजे ग्राहक बनकर पहुंचे तीन लोगों ने गोली मारकर टीटू चौधरी निवासी मौहल्ला मकूपुरा, नगर पंचायत नरौली, थाना बनियाठेर, तहसील चंदौसी की हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में विक्रम का नाम सामने आने के बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। विक्रम ने बताया था कि 9 साल पहले उसकी साथी सविता के साथ हुई थी। पत्नी एवं ससुराल पक्ष के लोगों का व्यवहार उसकी प्रति अच्छा नहीं था। 27 नवंबर 2024 को पत्नी से विवाद होने के बाद छोटा साला अंकुश फोन करने पर आ गया और उसने मारपीट की। गांव के सामने अपमानित किया था। ससुरालियों को सबक सिखाने के लिए हत्या करने की प्लानिंग की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीन विवाद में दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चले:कौशांबी में निर्माण गिराने के बाद झगड़ा, 5 लोग हिरासत में
    Next Article
    GST टीम ने दो दुकानों की जांच शुरू की:बड़काऊ ज्वेलर्स और किराना स्टोर के गोदाम भी खंगाले, पांच घंटे से चल रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment