Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साले का सिर धड़ से अलग, जीजा का पैर कटा:श्रावस्ती में बाइक सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराई; हेलमेट नहीं लगा रखा था

    8 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में सड़क हादसे में साले का सिर धड़ से अलग हो गया। जीजा के भाई का बायां पैर कटकर अलग हो गया। जीजा को भी गंभीर चोटें आई हैं। दरअसल, शनिवार रात 3 युवक एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। तभी रास्ते में तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बचने के चक्कर में बाइक का बैलेंस बिगड़ा। बाइक सड़क के किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। हादसा सिरसिया थानाक्षेत्र के खैरी तराई रोड पर हुआ। मृतक की पहचान ककरदरी गांव के राजू गौतम के रूप में हुई है। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 2 तस्वीरें- जानिए पूरा मामला… मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी गांव के रहने वाले राजू गौतम (27) शनिवार को अपनी बहन के घर भरथा रोशनगढ़ गए थे। वहां अपने बहनोई सीताराम और उनके चचेरे भाई गगन के साथ बाइक से ताल बघौड़ा में अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर रात में वे घर लौट रहे थे। घर से लगभग 10 किलोमीटर पहले छोटकी सुइया और खैरा तराई के बीच में सैनिक रोड पर तीनों पहुंचे तो सामने से एक ऑटो आ रहा था। ऑटो से बचने के चक्कर में बाइक बेकाबू हो गई। सड़क किनारे लगे लोहे की रेलिंग से टकरा गई। बाइक चला रहा राजू गौतम रेलिंग की कोर पर सिर के बल गिरा। रेलिंग के कोर से उसकी गर्दन कटती चली गई। इससे सिर और धड़ दोनों अलग हो गए। बाइक सवार बहनोई सीताराम कुछ दूर छिटककर जा गिरे थे। सबसे पीछे बैठे गगन का पैर रेलिंग पर पड़ा और घुटना के ऊपर से पैर कटकर शरीर से अलग हो गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण आवाज सुनकर दौड़े पहुंचे। तत्काल पुलिस को सूचना दी। दो भाइयों में सबसे बड़ा था राजू, शादी हो चुकी, एक साल का बेटा है राजू गौतम अपने दो भाइयों में बड़े थे। उनका छोटा भाई वीरेंद्र (10) अभी पढ़ाई करता है। राजू की शादी हो चुकी थी। एक साल का बेटा भी है। मौत की सूचना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। पत्नी बदहवास है। --------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- कानपुर में पिता ने जुड़वा बेटियों की हत्या की:घर में गला रेता, फिर खुद पुलिस बुलाई; पत्नी को कमरे में घुसने नहीं देता था कानपुर में खौफनाक वारदात हुई है। रविवार तड़के एक युवक ने अपनी 11 साल की जुड़वा बेटियों की हत्या कर दी। पिता ने फ्लैट में बेटियों का गला रेतकर उन्हें मार डाला। फिर खुद ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तहसीलदार राखी शर्मा पर एक्शन, लखनऊ भेजी गईं:कमिश्नर जांच करेंगे; कहा था- फिरोजाबाद DM ने रिश्वत में iPhone लिया
    Next Article
    मेरठ में प्राइवेट बस ने 4 वाहनों में मारी टक्कर:कई लोग घायल, मेडिकल अस्पताल में किए गए भर्ती, भीड़ ने चालक को पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment