Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साली का शादी से इनकार...देवर ने भाभी को मार डाला:मथुरा में हत्या के बाद खुद का गला काटा; 4 महीने पहले हुई थी शादी

    8 hours ago

    1

    0

    मथुरा में बड़े भाई की साली ने शादी से मना किया, तो देवर ने अपनी भाभी को ही मार डाला। उसके बाद खुद का गला काटकर जान देने की कोशिश की। घरवालों ने दोनों को खून से लथपथ देखा तो फौरन एम्बुलेंस से अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि देवर का इलाज चल रहा। उसकी हालत गंभीर बनी है। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घरवालों से घटना के बारे में पूछताछ की। मामला रविवार को थाना नौहझील क्षेत्र का है। अब विस्तार से पढ़िए… भाबई की बहन ने धए‌ऱ् को शादी के लिए रिजेक्ट किया था कटैलिया बागई गांव में ज्वाला प्रसाद रहते हैं। उनके दो बेटे दीपक (23) और कालू (25) हैं। कालू की शादी 4 महीने पहले करिश्मा से बलदेव में सामूहिक विवाह समारोह में हुई थी। इस समारोह में दीपक भी गया था। वहां करिश्मा की कालू से और उसकी बहन की दीपक से शादी होनी थी। लेकिन, करिश्मा की बहन ने दीपक से शादी करने से इनकार कर दिया था। तभी से दीपक भाभी और उसके परिवारवालों से नाराज चल रहा था। पहले लड़की की हत्या की, फिर खुद का गला काटा रविवार दोपहर कालू और उसके पिता खेत पर थे। इसी दौरान दीपक का अपनी भाभी करिश्मा से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद गुस्से में उसने भाभी की हत्या कर दी। फिर ब्लेड से खुद का गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। एसएसपी बोले- सबूत मिटाने की कोशिश की गई एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया- दोपहर में अस्पताल से फोन आया था। बताया गया कि एक युवक और युवती जख्मी हालत में अस्पताल लाए गए। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर है। अस्पताल से सूचना मिलने पर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घर जाकर देखा तो चूल्हे की राख से ब्लेड मिला। उस पर से खून के निशान साफ कर दिए गए थे। गद्दे धोकर छत पर सुखाए गए थे। ऐसा लग हो रहा है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने का प्रयास किया गया। मृतक महिला आगरा की रहने वाली है। उसके घरवालों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें- ‘दामाद प्यार करता तो सास क्यों छोड़ देती’, अलीगढ़ में जीजा ने पूछा- बिहार ले जाकर शादी क्यों नहीं की, वो झूठा ‘मुझे दामाद के साथ भागने का पछतावा है। मैं बच्चों को छोड़कर गई थी। अब अकेले रहना चाहती हूं, मेहनत-मजदूरी करके पेट पाल लूंगी।’ ये कहना है बेटी की शादी से पहले दामाद के साथ भागने वाली सास सपना देवी का। 10 महीने बाद वह अलीगढ़ के दादो थाने पहुंच गईं। रिश्तों के तानेबाने में उलझी सपना देवी पर दामाद राहुल ने आरोप लगाया कि वो मुझे छोड़कर अब अपने जीजा देवेंद्र के साथ रहना चाहती है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जर्मनी में ईरान सरकार के विरोध में सड़क पर 2.5 लाख लोग उतरे, पहलवी की वैश्विक दबाव की अपील
    Next Article
    शाहजहांपुर में भतीजों ने चाचा की गोली मारकर हत्या की:आगे-पीछे गाड़ी लगाकर रोका फिर टक्कर मारी, कार से बाहर खींचकर की फायरिंग, 5 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment