Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिलेंडर बुक...डिलीवरी हुई पर ग्राहकों को नहीं मिले:संभल में कालाबाजारी का शक, इंटरनेट स्लो होने से केवाईसी अटकी

    10 hours ago

    1

    0

    संभल में गैस सिलेंडर बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई ग्राहकों को बताया गया कि उनके सिलेंडर पहले ही बुक होकर डिलीवर हो चुके हैं, जबकि उन्होंने सिलेंडर प्राप्त नहीं किए। इससे गैस एजेंसियों पर कालाबाजारी का संदेह गहरा गया है। शनिवार को संभल जिले की 39 गैस एजेंसियों पर बुकिंग के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से भारी भीड़ उमड़ी। जिले में कुल 4.5 लाख उपभोक्ता हैं। यहां प्रतिदिन 15,000 से अधिक गैस सिलेंडर बुक किए जा रहे हैं और 12,500 सिलेंडरों की डिलीवरी हो रही है। हालांकि, अन्य जिलों के विपरीत यहां मारपीट या धक्का-मुक्की की कोई घटना सामने नहीं आई, लेकिन गैस एजेंसियों पर लगातार चौथे दिन लंबी कतारें देखी गईं। चंदौसी कस्बे की ताहिर गैस एजेंसी से जुड़े उपभोक्ता भी ऐसी ही समस्याओं से जूझ रहे हैं। बीते शुक्रवार को चंदौसी की भाजपा विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि कतारों में लगे गरीब और महिलाओं की गैस बुकिंग सुनिश्चित की जाए और उन्हें सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। इसके बावजूद, उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं हुई है। रविवार को बुकिंग के लिए पहुंची एक 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बताया गया कि उसके बेटे ने पहले ही गैस बुक करके सिलेंडर ले लिया है। हैरानी की बात यह है कि उसकी केवाईसी प्रक्रिया अभी अधूरी है। यह मामला एजेंसी के रिकॉर्ड और उपभोक्ता के दावे के बीच की विसंगति को उजागर करता है। फतेहपुर शमशोई गांव के अंकित शर्मा ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले सिलेंडर बुक किया था, लेकिन किसी और व्यक्ति ने उसे उठा लिया। उन्हें अब 28 तारीख को दोबारा बुकिंग करने के लिए कहा गया है। इसी प्रकार, छावड़ा गांव के शेर सिंह ने 11 तारीख को गैस बुक की थी। उन्हें भी बताया गया कि उनका सिलेंडर उठाया जा चुका है, जबकि उन्होंने कोई डिलीवरी नहीं ली है। शिकायत करने पर उन्हें केवल पर्ची मिलने का आश्वासन दिया जा रहा है। गांव धर्मपुर कुईया निवासी मनोज ने बताया कि हमें सिलेंडर नहीं मिला है गैस एजेंसी पर आए तो उन्होंने कहा कि तुम्हारा सिलेंडर उठ चुका है जबकि हमने कोई सिलेंडर नहीं उठाया है। सुबह से आए हुए हैं परेशान होने के बाद वापस घर जा रहे हैं। गांव मैथरा की मुन्नी देवी ने बताया कि केवाईसी नहीं हुई है हमारे बेटे ने सिलेंडर उठा लिया है जबकि मैं उनसे अलग हूं मेरा भी पेट है, मुझे गैस नहीं मिली है। कस्बा चंदौसी के मोहल्ला सुंदर नगर के मनोज ने कहा कि मैं अपनी केवाईसी करने के लिए आया था लेकिन नेट नहीं चलने के कारण केवाईसी नहीं हो पाई है। जिला पूर्ति अधिकारी शिवी गर्ग ने बताया कि जनपद संभल में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर के कोई किल्लत नहीं है। जनपद में 4,50,000 उपभोक्ता है 12,500 गैस सिलेंडर की प्रतिदिन डिलीवरी हो रही है और 15,000 से ज्यादा की बुकिंग आ रही है। उन्होंने कहा कि अगर कहीं से गैस डिलीवरी को लेकर कोई उपभोक्ता शिकायत करता है तो उसकी जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि जनपद में गैस को लेकर के कोई उपभोक्ता को दिक्कत परेशानी ना हो इसके लिए गैस एजेंसी के मैनेजर एवं जिला प्रशासन ने गैस एजेंसी मालिकों के साथ बैठक कर इसके निर्देश दिए थे। अब देखें खबर से जुड़ी 4 फोटो…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में हाथ में सिलेंडर लेकर AAP का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष बोले - केंद्र सरकार की गलत नीतियों का परिणाम, देश को हो रहा करोड़ों का नुकसान
    Next Article
    कांग्रेस ने कन्हैयालाल बाल्मिकी को जयंती पर किया याद:खुर्जा के पहले सांसद को दी श्रद्धांजलि, योगदान सराहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment