Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में हाथ में सिलेंडर लेकर AAP का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष बोले - केंद्र सरकार की गलत नीतियों का परिणाम, देश को हो रहा करोड़ों का नुकसान

    9 hours ago

    1

    0

    वाराणसी जिला मुख्यालय पर शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया। हाथों में गैस सिलेंडर की फोटो लेकर आप कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल ने कहा - अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल खरीदने में कमी करने के कारण देश को लगभग 8 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक नुकसान हो रहा है। सरकार की गलत नीतियों का परिणाम आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल ने इस दौरान कहा - बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि पर राज्य सभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर पूरे परदेश में यह प्रदर्शन हो रहा है। यह हमाइर सरकार की गलत नीतियों की देन है। जिसक असर गरीब और मध्यवर्गीय लोगों पर पड़ रहा है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में ₹60 तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर में ₹120 की वृद्धि ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े छोटे कारोबारियों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। देश के कई हिस्सों से चिंताजनक आंकड़े सामने आ रहे हैं। मुंबई में लगभग 20 प्रतिशत होटल और रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं और लगभग 50 प्रतिशत तक बंद होने की आशंका जताई जा रही है। गुजरात में भी उद्योग बंद कैलाश पटेल ने आगे कहा - तमिलनाडु में लगभग 10 हजार होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर हैं। जबकि पंजाब और दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में हजारों छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं। गुजरात के मोरबी में लगभग 650 उद्योगों में से करीब 170 उद्योग बंद हो चुके हैं। जिससे लगभग एक लाख लोग बेरोजगार हो गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इस संकट के कारण देशभर में लगभग एक करोड़ लोगों के बेरोजगार होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। भारत में उपयोग होने वाली लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी आयात की जाती है। जिसका बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ हार्मुज़ के रास्ते आता है। वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में ईरान-इजरायल -अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में अभ्यर्थी बोले- आसान रहा UPSI का पेपर:एग्जाम से पहले उतरवाई गई ज्वेलरी, कलावा और बेल्ट भी निकालना पड़ा
    Next Article
    सिलेंडर बुक...डिलीवरी हुई पर ग्राहकों को नहीं मिले:संभल में कालाबाजारी का शक, इंटरनेट स्लो होने से केवाईसी अटकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment