Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिलेंडर के लिए बुजुर्ग फूट-फूटकर रोए, VIDEO:बोले- दिल का मरीज, 3 दिन से चक्कर काट रहा; लखनऊ में गाड़ी के रास्ते पर लेटा युवक

    12 hours ago

    1

    0

    यूपी में रसोई गैस सिलेंडर का संकट बढ़ता जा रहा है। कानपुर, गोरखपुर और कुशीनगर समेत कई जिलों में एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें लग रहीं। सिद्धार्थनगर में लोग रात से ही सिलेंडर के लिए गैस एजेंसी के बाहर बैठ गए। कानपुर में गैस एजेंसी के बाहर जमकर हंगामा हुआ। यहां सिलेंडर के लिए लाइन में लगी एक युवती ने एजेंसी कर्मचारी पर मारपीट का आरोप लगाया। सिलेंडर के लिए लाइन में लगे 73 साल के बुजुर्ग विष्णु कुमार मिश्रा फफक कर रोने लगे। सिर पकड़कर बोले- मैं सुबह 6 बजे से लाइन में लगा हूं। दिल का मरीज हूं। एक बेटी है, जो बाहर काम करने के लिए चली जाती है। कैसे मेरी जिंदगी चल रही, मैं ही जानता हूं। 3 दिन से आ रहे हैं, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल रहा। वहीं, लखनऊ में एक गैस एजेंसी के बाहर ग्राहक ने जमकर हंगामा किया। वह डिलीवरी गाड़ी के बैक करते समय उसके रास्ते पर लेट गया। उसका कहना था कि जब तक गैस नहीं मिलेगी, वह नहीं हटेगा। काशी में मां अन्नपूर्णा मंदिर की रसोई में शनिवार को चूल्हा नहीं जला। एलपीजी संकट के बीच मंदिर की एक रसोई ठप हो गई। कन्नौज और बदायूं में सिलेंडर को लेकर मारामारी दिखी। लोग सुबह 5 बजे से ही लंबी कतारों में खड़े हो गए। कुशीनगर में गैस एजेंसी के बाहर करीब 500 लोग खाली सिलेंडर लेकर पहुंचे। हालांकि, गैस कंपनियां किसी भी तरह की किल्लत से इनकार कर रही हैं। उधर, सीएम योगी के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य एवं रसद और जिला प्रशासन ने प्रदेश के 1,483 जगहों पर छापेमारी की। एलपीजी वितरकों के खिलाफ 4 FIR दर्ज की गईं। इससे पहले, शुक्रवार को फर्रुखाबाद में सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे मोहम्मद मुख्तियार (76) की तबीयत बिगड़ गई। घरवाले अस्पताल लेकर भागे, लेकिन उनकी मौत हो गई। तस्वीरें देखिए... घरेलू गैस की किल्लत को लेकर अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    LPG ला रहे 2 भारतीय जहाजों ने होर्मुज पार किया:ईरान ने कल गुजरने की इजाजत दी थी, 2-3 दिन में भारत पहुंचेंगे
    Next Article
    कुलदीप-वंशिका की शादी की रस्में जारी:कोलकाता के फूलों से सजा मंडप; थोड़ी देर में विंटेज कार में निकलेगी बारात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment