Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिलेंडर खत्म होने पर दुकान में खाना बनाने गया युवक:गोरखपुर में गैस की पाइप में लीकेज से लगी आग, पिता- बेटा सहित 3 झुलसे

    4 hours ago

    3

    0

    गोरखपुर में मंगलवार देर रात गैस सिलेंडर की पाइप में लीकेज की वजह से पिता और पुत्र सहित तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। जिनमें एक 6 साल का बच्चा भी शामिल है। घटना के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। शुरूआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि चूहों काटने की वजह से पाइप में लीकेज हुआ था, जिससे आग लगी। घर में सिलेंडर खत्म होने के बाद दुकान में खाना बनाने गया था युवक यह दुर्घटना कोतवाली इलाके के जटाशंकर चौराहे की है। अन्य जांच में पुलिस जुटी है। जानिए पूरा मामला… जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के जटाशंकर चौराहे पर 30 साल के पंकज किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उसी मकान के नीचे स्थित लेटर बोर्ड की दुकान में काम भी करते हैं। इस मकान का मालिक पवन कुमार है। मंगलवार रात करीब 10 बजे पंकज के घर की रसोई गैस अचानक खत्म हो गई। जिसके बाद जिस दुकान में वह काम करते हैं, वहां कर्मचारियों के लिए चाय बनाने के लिए दुकान मालिक अजय श्रीवास्तव ने एक सिलेंडर रखा हुआ था। सिलेंडर खत्म हुआ तो ली मदद पंकज ने दुकान मालिक से पूछकर उसी सिलेंडर पर खाना बनाने लगे। जैसे ही उन्होंने चावल चढ़ाकर चूल्हा जलाया कि तभी अचानक भड़क उठी। घटना के समय पंकज के पास उनका 10 साल का बेटा गोविंद और मकान मालिक पवन का 6 साल का बेटा सार्थक भी मौजूद थे। और तेज लपटों की चपेट में आकर तीनों झुलस गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार तीनों के हाथ-पैर झुलसे हैं, हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। शुरुआती जांच में यह पाया गया कि आग सिलेंडर की पाइप में लीकेज के की वजह से लगी। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में जहरीली गैस से दो की मौत, एक बेहोश:बंद पड़े गेहूं भंडारण कक्ष की सफाई करने नीचे उतरे थे प्रधान पति और ग्रामीण
    Next Article
    इंदौर की तर्ज पर लखनऊ में बनेगा पहला डे-नाइट मार्केट:अगस्त तक शुरू करने की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment