Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सलमान ने कहा- तुम्हारे जैसा कंटेस्टेंट आज तक नहीं देखा:मनीष बोले- बिग-बॉस में 'सज्जन पुरुष' के लिए दरवाजे खुले; लव-स्काउट के रिश्ते पर दिया रिएक्शन

    7 hours ago

    1

    0

    टीवी इंडस्ट्री में 20 साल से ज्यादा वक्त बिता चुके एक्टर मनीष गोयल इन दिनों 'बिग बॉस' के घर में अपनी शानदार जर्नी को लेकर चर्चा में हैं। घर में 47 दिन बिताने के बाद पैर में चोट लगने के कारण उन्हें शो से बाहर होना पड़ा। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में मनीष ने अपने 'बोरिंग' टैग, काजी के साथ वायरल केमिस्ट्री, लव और स्काउट के रिलेशन और घर के रिश्तों पर खुलकर बात की। मनीष ने बताया कि उन्हें वोटिंग की वजह से बाहर नहीं किया गया, बल्कि चोट के कारण आना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान का यह कहना कि 'आप सभी सीजंस के बेस्ट कंटेस्टेंट्स में से एक हैं', उनके लिए सबसे बड़ा रिवॉर्ड है। सवाल: इंडस्ट्री में 20 साल से ज्यादा रहने के बाद आपने इस साल बिग बॉस में जाने का फैसला क्यों किया? जवाब: मुझे पहली बार 2008 में कपल के तौर पर ऑफर आया था, लेकिन तब मेरी पत्नी पूनम प्रेग्नेंट थीं। वैसे भी हम दोनों काफी प्राइवेट लोग हैं, इसलिए तय था कि कभी जाएंगे तो अकेले ही जाएंगे। इतने सालों तक दर्शकों ने मुझे सिर्फ किरदारों के जरिए प्यार या नफरत दी। मैं सोशल मीडिया या पार्टियों में ज्यादा एक्टिव नहीं रहता। अब मेरे बच्चे सेटल हो चुके हैं। बेटा 22 साल का है और असिस्टेंट डायरेक्टर है, बेटी 12वीं में है। इसलिए मैंने सोचा कि अब लोगों को असली मनीष गोयल को देखना चाहिए। सवाल: शो के शुरुआती हफ्तों में आपको 'बोरिंग' कहा गया। क्या बिना झगड़े के इस शो में टिकना मुश्किल था? जवाब: शुरुआती दो-तीन हफ्ते मुझे यही सुनने को मिला कि तुम बहुत बोरिंग हो, कुछ करो, लड़ाइयां मत रोको। मैं महादेव का बहुत बड़ा भक्त हूं। हर रात सोने से पहले मैं बाबा से बात करता था और मुझे एक ही जवाब मिलता था—जैसे हो, वैसे ही रहो। मैंने खुद को नहीं बदला। जब मैं 6 हफ्ते टिक गया और एग्जिट के वक्त पता चला कि मैं वोटिंग से नहीं, बल्कि पैर की चोट से बाहर हुआ हूं, तो मुझे लगा कि ऑडियंस ने मेरी असलियत को पसंद किया है। सलमान जी ने जब कहा कि 'मनीष आप जैसा कोई नहीं, आप सभी सीजंस के बेस्ट कंटेस्टेंट्स में से एक हैं', तो वह मेरे लिए सबसे बड़ा अवॉर्ड था। सवाल: बिग बॉस की इमेज झगड़े और नेगेटिविटी की रही है। क्या एक 'सज्जन पुरुष' बनकर रहने का कोई नुकसान हुआ? जवाब: बिल्कुल नहीं, बल्कि मुझे लगता है कि इससे अगले सीजंस के लिए एक और सज्जन इंसान के दरवाजे खुल गए हैं। अब हर बार एक सज्जन इंसान जाएगा, लंबा टिकेगा और भगवान करे उसका पैर न खराब हो तो शायद जीत भी जाए। बिग बॉस सिर्फ झगड़े या हर चीज का मुद्दा बनाने का शो नहीं है। वहां कोई स्क्रिप्ट नहीं होती, आप जैसे हैं वैसे ही दिखते हैं। अगर पैर की दिक्कत न होती, तो मैं आज भी गेम के अंदर होता। सवाल: बाहर आने के बाद काजी के साथ आपकी केमिस्ट्री और 'मनी हीस्ट' के प्रोफेसर वाले मीम्स खूब वायरल हो रहे हैं। कैसा लग रहा है? जवाब: मैंने इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं की थी। जब सलमान जी ने स्टेज पर कहा कि तुझे आइडिया नहीं बाहर क्या चल रहा है, तो मैं घबरा गया कि शायद बाहर भी लोग बोरिंग बोल रहे होंगे। लेकिन बाहर आकर देखा तो कनाडा, ऑस्ट्रेलिया तक से डीएम आ रहे हैं। लोग हमेशा मेल-फीमेल केमिस्ट्री की बात करते हैं, लेकिन यहां दो एकदम अलग एनर्जी वाले लड़कों की केमिस्ट्री हिट हो गई। वह रॉकस्टार हैं और मैं एकदम शांत। इसका पूरा क्रेडिट बिग बॉस के प्लेटफॉर्म को जाता है। सवाल: बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट कनन तांडी ने काजी के साथ आपके इमोशनल ब्रेकडाउन को ‘परफॉर्मेटिव’ बताया था। इस पर क्या कहेंगे? जवाब: मैं हर किसी के प्रोफेशन का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं 25 साल से एक्टर हूं और थिएटर भी करता हूं। जब आप सच में किसी इमोशन से गुजर रहे होते हैं, आंसू आ रहे होते हैं या चिल्ला रहे होते हैं, तब आप यह नहीं सोचते कि मेरा हाथ, पैर या आवाज किस सिंक में जा रही है। वहां जो हुआ वह कोई किरदार नहीं, बल्कि मनीष गोयल का एक प्योर इमोशनल आउटबर्स्ट था। वह उनकी रीडिंग थी, लेकिन मेरे इमोशंस पूरी तरह सच्चे थे। सवाल: घर में स्काउट और काशवी के मुद्दे पर काफी चर्चा हुई। एक बड़े भाई के तौर पर आपने स्काउट को क्या सलाह दी थी? जवाब: जब काशवी आईं, उसके अगले दिन स्काउट मेरे पास सलाह लेने आए। मैंने उनसे पूछा कि इस घर में तुम्हारे लिए सबसे जरूरी क्या है? उन्होंने कहा ट्रॉफी। मैंने पूछा बाहर? उन्होंने कहा काशवी। मैंने उन्हें समझाया कि तुम बहुत लकी हो कि तुम्हारी मंगेतर खुद सामने आकर तुम्हें मोटिवेट कर रही है। मैंने उनसे कहा कि घोड़े की तरह ब्लाइंडर्स पहनो आंखें ट्रॉफी पर रखो और दिल काशवी पर। हालांकि, बाद में वह थोड़ा कन्फ्यूज दिखे क्योंकि एक ही बात वह आठ अलग-अलग लोगों से पूछ रहे थे। सवाल: घर के बाहर आप किसे सबसे ज्यादा मिस करेंगे? जवाब: मेरा सबके साथ बहुत अच्छा बॉन्ड था। यंग के साथ मेरा खास जुड़ाव था क्योंकि वह 22 साल का है, बिल्कुल मेरे बेटे आर्यवीर की उम्र का। लव के साथ मेरा मजबूत स्पिरिचुअल बॉन्ड था, वह रोज मेरे पास बैठकर हनुमान चालीसा सुनती थी। आम्रपाली जी के साथ काफी सेंसिबल बातें होती थीं, उन्होंने 65 फिल्में की हैं तो मैं उन्हें सीनियर की तरह देखता था। इसके अलावा काजी, अरिश्फा, उदिति, गुल्लू और कनिका के साथ खूब मस्ती होती थी। सवाल: आपके हिसाब से घर का सबसे स्मार्ट खिलाड़ी और सबसे बड़ा ड्रामेबाज कौन है? जवाब: दोनों के लिए मेरा जवाब काजी ही होगा। ड्रामेबाज मैं पॉजिटिव वे में कह रहा हूं, क्योंकि वह लगातार नए-नए किरदार निभाते हैं और लोगों को एंटरटेन करते हैं, जिसके लिए बहुत एनर्जी चाहिए। वह गेम के सबसे स्मार्ट खिलाड़ी भी हैं। अगर मुझे शो में दोबारा जाने का मौका मिला, तो यंग के साथ मेरी दोस्ती सबसे मजबूत होगी और काजी के साथ मैं फिर से 'कजीना' करूंगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यामी गौतम @38: सवाल पूछने पर शो से निकाली गईं:हिट फिल्म के बाद भी सताया काम खोने का डर, नेशनल अवॉर्ड ने बदला नजरिया
    Next Article
    सलमान ने विवेक को देर रात कॉल कर धमकाया:कहा- मार डालूंगा, कॉन्फ्रेंस की तो ऐश्वर्या हुईं नाराज; अवॉर्ड वापस लिया गया, फिल्में गईं, पार्ट-1

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment