Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सलेमपुर में जांच के घेरे में गैस एजेंसियां:गैस की किल्लत और कालाबाजारी पर एक्शन, डीएम के निर्देश पर कई एजेंसियों में छापेमारी

    9 hours ago

    1

    0

    देवरिया के सलेमपुर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और किल्लत की शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शनिवार को उप जिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव के निर्देश पर सलेमपुर क्षेत्र की गैस एजेंसियों में औचक जांच अभियान चलाया गया। तहसीलदार अलका सिंह और नायब तहसीलदार गोपाल जी के नेतृत्व में एक टीम ने सलेमपुर स्थित अमन एचपी गैस एजेंसी और मिश्रौली सहित अन्य गैस एजेंसियों के कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने गैस सिलेंडरों के स्टॉक, वितरण व्यवस्था और संबंधित रिकॉर्ड की गहनता से जांच की। प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ स्थानों पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी की जा रही है। इसके कारण आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। जांच के दौरान अधिकारियों ने एजेंसियों के स्टॉक रजिस्टर, उपभोक्ता रजिस्टर और वितरण से जुड़े सभी दस्तावेजों की पड़ताल की। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित एजेंसी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार अलका सिंह ने बताया कि आम उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्य पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कालाबाजारी और जमाखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उप जिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव के निर्देश पर ऐसे जांच अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में निशुल्क व्यवस्था देख अभ्यर्थी खुश:विकास मंच ने रहने-खाने की व्यवस्था की, अभ्यर्थी बोले दूसरे जिलों में नहीं मिलता
    Next Article
    IITBHU में आज थिंक टॉक और कॉर्पोरेट कॉन्क्लेव:आर्मी के जवान आज युध्य के अभ्यास बताएंगे,ह्यूमनॉइड और डॉग रोबोट की होगी प्रस्तुतियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment