Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में निशुल्क व्यवस्था देख अभ्यर्थी खुश:विकास मंच ने रहने-खाने की व्यवस्था की, अभ्यर्थी बोले दूसरे जिलों में नहीं मिलता

    8 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में 14 और 15 मार्च को आयोजित पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान फर्रुखाबाद विकास मंच ने बाहर से आए अभ्यर्थियों के लिए सराहनीय पहल की। मंच द्वारा परीक्षार्थियों के ठहरने और भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था की गई, जिससे अभ्यर्थी काफी संतुष्ट दिखे। अभ्यर्थियों ने बताया कि आमतौर पर अन्य जनपदों में ऐसी व्यवस्थाएं देखने को नहीं मिलती हैं। उन्होंने फर्रुखाबाद में की गई इस पहल की सराहना की। फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष आशीष उर्फ भैयन मिश्रा ने जानकारी दी कि जनपद में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां हजारों की संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यह व्यवस्था की गई। परीक्षार्थियों के ठहरने का इंतजाम विशंभर दयाल धर्मशाला में किया गया था। धर्मशाला में अभ्यर्थियों को नि:शुल्क भोजन, चाय और नाश्ते की सुविधा उपलब्ध कराई गई। आगरा और ललितपुर सहित विभिन्न जिलों से आए कई परीक्षार्थी रात में धर्मशाला में रुके। आगरा से आए केशव शर्मा ने बताया कि यहां रहने से लेकर खाने तक की व्यवस्था बहुत अच्छी थी, जिसमें मिष्ठान भी शामिल था। उन्होंने इसे फर्रुखाबाद के लोगों की अच्छी पहल बताया। ललितपुर से आए विष्णु कांत वर्मा ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे रेलवे स्टेशन पर रुकने की जगह तलाश रहे थे, तभी उन्हें धर्मशाला में निशुल्क व्यवस्था की जानकारी मिली। यहां पहुंचने पर उन्हें कमरों में पंखे और भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था मिली। रात में भोजन करने के बाद अभ्यर्थी धर्मशाला के कमरों में ठहरे और सुबह अपने-अपने परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना हो गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में संपत्ति बंटवारे के लिए बडे़ भाई की हत्या:छोटे भाई ने पीट-पीटकर मारा डाला, बचाने आई मां को भी धक्का दिया
    Next Article
    सलेमपुर में जांच के घेरे में गैस एजेंसियां:गैस की किल्लत और कालाबाजारी पर एक्शन, डीएम के निर्देश पर कई एजेंसियों में छापेमारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment