Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर जेल में मुस्लिम बंदी फहीम ने रखा नवरात्रि व्रत:पीला वस्त्र पहना, तिलक लगाकर की पूजा, कुल 252 कैदी कर रहे उपवास

    19 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर जेल में बंद मुस्लिम कैदी फहीम पुत्र साहीद ने नवरात्रि के अवसर पर व्रत रखा और विधिवत पूजा-अर्चना की। फहीम बैरक संख्या 04 में निरुद्ध है और 20 मार्च 2024 से जेल में है। गुरुवार को उसे शांतिपूर्वक और अनुशासित तरीके से धार्मिक अनुष्ठान करते हुए पाया गया, जिससे कारागार की सुरक्षा या व्यवस्था पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा। जेल अधीक्षक ने बताया कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर कुल 252 बंदी व्रत रख रहे हैं। इनमें 14 महिला बंदी और एक मुस्लिम पुरुष बंदी (फहीम) शामिल हैं। यह व्रत नवरात्रि के पहले और अंतिम दिन रखा जा रहा है। व्रत रख रहे बंदियों को उत्तर प्रदेश जेल मैनुअल के अनुसार विशेष आहार दिया जा रहा है। इसमें प्रति बंदी 750 ग्राम उबला आलू, 500 मिलीलीटर दूध, 2 केले और 60 ग्राम चीनी शामिल है। कारागार परिसर में स्थित मंदिर पर कलश पूजन के साथ नवरात्रि पर्व का शुभारंभ किया गया। बंदियों को प्रत्येक बैरक में कलश स्थापना के लिए आवश्यक घट और दीये भी उपलब्ध कराए गए हैं। कारागार में महिला बंदियों के लिए सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है, ताकि रिहाई के बाद वे आत्मनिर्भर बन सकें। वर्ष 2025 में 27 महिला बंदियों ने यह प्रशिक्षण प्राप्त कर कारागार से रिहाई पाई। वर्तमान में 35 महिला बंदी निरुद्ध हैं, जिनमें से 7 सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण ले रही हैं। इसके अतिरिक्त, कारागार में महिला और पुरुष बंदियों के लिए पहले से ही लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध है। बदलते परिवेश में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से उन्हें शिक्षित करने के उद्देश्य से एक डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना का कार्य भी प्रगति पर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में सड़कों पर नहीं होगी ईद की नमाज:डीएम-एसपी ने जायजा लिया, ईदगाह और मंदिरों की CCTV से होगी निगरानी
    Next Article
    भर्ती परीक्षाओं में मेडिसिन मार्केट बंद नहीं होगा:डीएम ने दवा विक्रेताओं को दिया आश्वासन, सीओ सिटी ने भी की पुष्टि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment