Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में सड़कों पर नहीं होगी ईद की नमाज:डीएम-एसपी ने जायजा लिया, ईदगाह और मंदिरों की CCTV से होगी निगरानी

    17 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में नवरात्र एवं आगामी ईद की नमाज के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी राजागणपति आर एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से नैमिषारण्य पहुंचकर प्रमुख धार्मिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सबसे पहले मां ललिता देवी मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अधिकारी चक्रतीर्थ पहुंचे, जहां उन्होंने पुजारी से वार्ता कर साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम समय से पूरे कर लिए जाएं। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आगामी ईद की नमाज को लेकर तरीनपुर स्थित ईदगाह का भी दौरा किया। यहां उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईदगाह के अंदर और आसपास स्वच्छता सुनिश्चित की जाए तथा नमाज के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। इस दौरान उपजिलाधिकारी मिश्रिख अभिनव कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के जिला अस्पताल में LPG सिलंडर की किल्लत:लकड़ी के चुल्हे पर बना मरीजों का खाना, प्रबंधन बोला- खत्म हुआ था सिलेंडर अब पर्याप्त
    Next Article
    सुल्तानपुर जेल में मुस्लिम बंदी फहीम ने रखा नवरात्रि व्रत:पीला वस्त्र पहना, तिलक लगाकर की पूजा, कुल 252 कैदी कर रहे उपवास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment