Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर का माता प्रसाद पांडेय हत्याकांड, पिता-पुत्र गिरफ्तार:रास्ते के विवाद में गोली मारकर की थी हत्या, पंचायत में दी थी धमकी

    6 hours ago

    2

    0

    सुलतानपुर के कुड़वार बाजार में भूमि विवाद को लेकर हुई माता प्रसाद पांडेय की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। यह घटना बुधवार रात को हुई थी। इसके बाद शुक्रवार को आरोपियों को पकड़ा गया और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बेटे अवनीश पांडेय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने बासी के अशोक तिवारी से एक जमीन खरीदी थी। इस खरीद से रमेश मौर्या असंतुष्ट थे, जिसके कारण दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद उत्पन्न हो गया था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए 25 मार्च को सतीश उपाध्याय के घर एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में माता प्रसाद पांडेय, रमेश मौर्या, सुरेंद्र शर्मा, राहुल सिंह और अजय शुक्ला मौजूद थे। अवनीश के अनुसार, बैठक के दौरान सुरेंद्र शर्मा बार-बार माता प्रसाद की बात काट रहे थे, जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। सुरेंद्र शर्मा और रमेश मौर्या ने कथित तौर पर माता प्रसाद को धमकी दी थी कि "रुकिए अभी थोड़ी देर में तुमसे रास्ता ले लेता हूं।" इसके बाद सभी लोग अपने-अपने घर लौट गए। घटना वाले दिन शाम को माता प्रसाद अपने बेटे अवनीश और भाई दूधनाथ के साथ कुड़वार बाजार स्थित अपनी दुकान पर खड़े थे। तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आरोपी वहां पहुंचे। एक मोटरसाइकिल पर रमेश मौर्या और एक अज्ञात व्यक्ति सवार था, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल रमेश मौर्या का बेटा अनुराग चला रहा था और उसके पीछे सुरेंद्र शर्मा बैठा था। सुरेंद्र शर्मा और रमेश के पीछे बैठे अज्ञात व्यक्ति ने अपने-अपने असलहे से गोली चला दी। एक गोली माता प्रसाद के बगल से निकल गई, जबकि दूसरी उनके सीने में जा लगी। गोली लगने के बाद रमेश मौर्या ने कथित तौर पर कहा, "काम हो गया अब रास्ता मिल जाएगा।" इसके बाद सभी आरोपी अपने असलहे लहराते हुए मौके से फरार हो गए। कुड़वार पुलिस ने इस मामले में रमेश मौर्या (पुत्र स्व. तुलसी राम मौर्या) और अनुराग मौर्या (पुत्र रमेश मौर्या) को फिरोजपुर कला के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों रूपापुर, थाना कुड़वार के निवासी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीन दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी:कानपुर में पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी, 6 लोगों पर FIR दर्ज
    Next Article
    ‘वाराणसी’ के लिए राजामौली ने रची विशाल सिनेमाई दुनिया:रत्नेश्वर मंदिर से घाटों तक 6 एकड़ में बना 'काशी', बारीक डिटेलिंग के साथ बनवाए सेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment