Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुलतानपुर के पूर्व विधायक से 57 लाख की धोखाधड़ी:लखनऊ मेंमकान दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी ने 27 लाख लौटाए, केस दर्ज

    15 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर के पूर्व विधायक और सपा नेता अनिल कुमार पाण्डेय के साथ लखनऊ में 57 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उन्हें मकान दिलाने के नाम पर ठगा गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पाण्डेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह लखनऊ में रहने के लिए एक मकान खरीदना चाहते थे। उनके गांव के वरुण कुमार मिश्र ने उन्हें लखनऊ निवासी अरविंद कुमार मिश्र से मिलवाया, जो मकानों की खरीद-बिक्री का काम करते हैं। अरविंद कुमार मिश्र ने पाण्डेय को लखनऊ के आलोक नगर, त्रिवेणी नगर-2, सीतापुर रोड स्थित एक मकान दिखाया। मकान का सौदा 60 लाख रुपये में तय हुआ था, जिसमें 57 लाख रुपये बयाना के तौर पर और 3 लाख रुपये रजिस्ट्री के समय दिए जाने थे। सितंबर 2022 से मार्च 2023 के बीच, पाण्डेय ने अरविंद कुमार मिश्र के खाते और उनकी कंपनी यूवी कैंप के खाते में 57 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। भुगतान के बाद जब भी पाण्डेय ने रजिस्ट्री के लिए कहा, अरविंद कुमार मिश्र टालमटोल करते रहे और कोई न कोई बहाना बनाते रहे। परेशान होकर, पाण्डेय वरुण कुमार मिश्र के साथ दिखाए गए मकान पर पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि मकान में अरविंद के बहनोई रह रहे थे, जिन्होंने बताया कि यह उनका अपना मकान है। धोखाधड़ी का पता चलने पर अनिल कुमार पाण्डेय ने अरविंद कुमार मिश्र से संपर्क किया। अरविंद ने पूरी रकम जल्द लौटाने का आश्वासन दिया और धीरे-धीरे लगभग 27 लाख रुपये वापस कर दिए। हालांकि, उन्होंने शेष बकाया राशि देने से इनकार कर दिया। पा पाण्डेय का आरोप है कि अरविंद कुमार मिश्र ने बाद में उनका मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया। नगर कोतवाल संदीप राय ने बताया कि पूर्व विधायक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में महिला से छेड़छाड़, एडिटेड फोटो की पोस्ट:पति के विदेश में रहने पर पड़ोसियों पर धमकी का आरोप, केस दर्ज
    Next Article
    बदायूं से लापता तीन बच्चे तेलंगाना में मिले:पुलिस टीम लेने रवाना, दादी के बयान ने उलझाया था केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment