Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर के सीताकुंड धाम में प्रेमी जोड़े ने किया विवाह:प्रेम विवाह की जिद पर युवती को परिजनों ने था पीटा, की थी पुलिस शिकायत

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के सीताकुंड स्थित शिव मंदिर में सोमवार को एक प्रेमी जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। युवती ने शादी से पहले अपने परिजनों पर पिटाई और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। लम्भुआ थाना क्षेत्र के रामपुर कुर्मियान निवासी 20 वर्षीय साधना ने गजापुर निवासी 23 वर्षीय बृजेश कुमार के साथ यह विवाह किया। दोनों ने सुल्तानपुर के सीताकुंड स्थित शिव मंदिर में सोमवार को सात फेरे लिए। विवाह के बाद, कानूनी सुरक्षा और सामाजिक मान्यता के लिए दोनों पक्षों ने एक वैवाहिक शपथ पत्र निष्पादित किया। 6 अप्रैल को तैयार किए गए इस शपथ पत्र में कहा गया है कि दोनों ने स्वेच्छा और बिना किसी दबाव के अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करते हुए विवाह किया है। शपथ पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि दोनों वयस्क हैं और उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है। भविष्य में किसी भी कानूनी विवाद के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। रामप्रसाद और संगीता इस विवाह के गवाह बने हैं। इससे पहले, साधना ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को दिए एक प्रार्थना पत्र में बताया था कि वह पिछले तीन वर्षों से बृजेश कुमार के साथ प्रेम संबंध में है और उनसे शादी करना चाहती है। साधना का आरोप है कि उसके पिता शिवकुमार, चाचा जगन्नाथ और परिवार के अन्य सदस्य इस रिश्ते के खिलाफ हैं। 4 अप्रैल की रात को उसके पिता और चाचा ने कथित तौर पर उसकी पिटाई की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह अपनी जान बचाकर साधना घर से बाहर निकली और अब अपनी तथा बृजेश की सुरक्षा के लिए पुलिस से मदद मांग रही है। उसने सुल्तानपुर एसपी को पत्र लिखकर अपने पिता और चाचा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। युवती ने आशंका जताई है कि घर लौटने पर उसके परिजन उसकी हत्या कर सकते हैं। उसने अपनी और बृजेश की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर के बंडा चैयरमेन समेत चार पर FIR:महिला के साथ मारपीट का आरोप, मां बोली- शादी झांसा देकर यौनशोषण
    Next Article
    फिरोजाबाद में छेड़छाड़ के दो दोषियों को सजा:एक को 7 साल, दूसरे को 3 साल की जेल, महिला का नहाते समय वीडियो बनाकर वायरल किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment