Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में AAP की बैठक, भाजपा के खिलाफ प्रचार:कोर्ट के फैसले पर कार्यकर्ताओं को निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) की एक बैठक शहर के राहुल टॉकीज में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र एडवोकेट के नेतृत्व में हुई इस बैठक में जिला प्रभारी रजत चौरसिया भी प्रमुख रूप से शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त निर्देशों पर चर्चा करना था। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे आम लोगों के बीच जाकर दिल्ली में भाजपा के कथित कृत्यों के बारे में बताएं। साथ ही, उन्हें यह जानकारी भी देने को कहा गया कि न्यायालय द्वारा आम आदमी पार्टी को 'कट्टर ईमानदार पार्टी' घोषित किया गया है। इस अवसर पर जिला प्रभारी रजत चौरसिया ने भाजपा द्वारा 'शराब घोटाले' का नाम देकर AAP को खत्म करने के प्रयासों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की नीति और नीयत दोनों पर न्यायालय ने एक तरह से 'तमाचा' मारा है, और जनता भी 2027 में उन्हें जवाब देगी। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। अंत में, सभी ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला महासचिव रामबिलास तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष शोहरत अली, बौद्ध प्रांत सचिव मो अख्तर, युथ जिलाध्यक्ष रौनक सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र तिवारी, बौद्ध प्रांत सचिव अनिल कोरी, बौद्ध प्रांत सचिव शहजादा शकील, सोशल मीडिया प्रभारी साहिल तिवारी, संगठन मंत्री पुष्पेंद्र सिंह, जिला सचिव अरुण कुमार पाल, SC/ST जिलाध्यक्ष रमाशंकर गौतम, मीडिया प्रभारी सलीम, भाष्कर देव मिश्रा, महेंद्र प्रकाश मिश्रा, आश्मोहम्मद, जैनुलाब्दीन, फूलचंद् निषाद, हरीपाल गौतम और मनोज सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में 1 रुपए को लेकर दुकानदार-ग्राहक में जमकर मारपीट:चार लोग घायल, पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की
    Next Article
    हाथरस में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:तंदूर का काम करता था, शराब पीने का आदी था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment