Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में अमेठी के युवक के खिलाफ केस दर्ज:महिला की फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर की अभद्र टिप्पणी, जान से मारने की धमकी

    5 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के थाना गोसाईगंज क्षेत्र में एक महिला को सोशल मीडिया पर बदनाम करने और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि वर्ष 2024 में उसका अमेठी के ग्राम पिछूटी निवासी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गोलू से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। दोनों के परिजन शादी के लिए सहमत थे, लेकिन बाद में पुष्पेंद्र का व्यवहार बदल गया। पीड़िता का आरोप है कि युवक उसे गाली-गलौज करने लगा और अन्य लड़कियों से बातचीत करने लगा, जिसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया। शादी से इनकार करने पर आरोपी पुष्पेंद्र ने पीड़िता की तस्वीरें सोशल मीडिया (फेसबुक) पर अभद्र टिप्पणियों के साथ पोस्ट करना शुरू कर दिया। पीड़िता का दावा है कि 'sweta Thakur', 'Tanu Singh' और 'Lucky Verma' जैसी फेसबुक आईडी का इस्तेमाल कर उसे बदनाम किया जा रहा है। तहरीर के अनुसार, आरोपी न केवल पीड़िता की छवि खराब कर रहा है, बल्कि उसके परिवार वालों को फोन और मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इस कृत्य में पुष्पेंद्र के माता-पिता, बहन और भाई भी शामिल हैं। पीड़िता ने बताया कि उसने पहले महिला हेल्पलाइन पर भी शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने गोसाईगंज थानाध्यक्ष से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और आपत्तिजनक सामग्री को सोशल मीडिया से हटवाने की मांग की है। गोसाईंगंज इंस्पेक्टर श्याम सुंदर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में किसान पर तेंदुए का हमला:खेत में छिपे शावक के पास पहुंचते ही मादा ने बोला धावा
    Next Article
    महिला आयोग पहुंचा कबड्डी कोच और RSO का विवाद:गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, अध्यक्ष बोलीं- दोनों के बीच गलतफहमियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment