Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में छात्र की डंडे से पिटाई:प्रधानाध्यापक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, बैग फाड़ने को लेकर हुआ था विवाद

    1 hour ago

    2

    0

    सुलतानपुर जिले के कुड़वार विकासखंड स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने कक्षा एक के छात्र को डंडे से पीटा। पुलिस ने इस मामले में प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना प्राथमिक विद्यालय टिकरिया पूरे हेला में हुई। कक्षा एक का छात्र शिवांश इस विद्यालय में पढ़ता है। शिवांश के अनुसार, उसका अपने सहपाठी सौरभ के साथ बैग फटने को लेकर विवाद हुआ था। शिवांश ने बताया कि उसने सौरभ का बैग फाड़ा था, जिसके जवाब में सौरभ ने भी उसका बैग फाड़ दिया था। विवाद बढ़ने पर सौरभ ने अपनी मां को विद्यालय बुला लिया। इसके बाद प्रधानाध्यापक ने शिवांश की डंडे से पिटाई कर दी। छात्र ने बताया कि यह घटना दोपहर के समय हुई थी। शिवांश के पिता विकास शर्मा लखनऊ में रहते हैं। छात्र वर्तमान में अपनी नानी बिंदु और नाना रामकुमार शर्मा के साथ टिकरिया स्थित ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत ने बताया कि थाना बंधुआकला के प्राथमिक विद्यालय टिकरिया में बच्चों के आपसी विवाद के बाद प्रधानाध्यापक ने एक बच्चे को डंडे से मारा था। इस संबंध में तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में वोट बढ़ाने वाला नेता खोज रहे अखिलेश:पूर्वांचल में राजभर-निषाद को साधा, पश्चिम में जाट-जाटव को साथ लाने की तैयारी
    Next Article
    प्रतापगढ़ सदर सीट पर भाजपा से पहली पसंद आशुतोष त्रिपाठी:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार राज कुमार पाल, बसपा से संजय तिवारी; जानिए विधायक का क्या हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment