Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुलतानपुर में एक्सप्रेस-वे पर बाइक दुर्घटना, एक युवक की मौत:दो घायल, हेलमेट नहीं पहनने से हुआ हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर जिले में शुक्रवार रात्रि अखण्डनगर थाना क्षेत्र के शाहगंज से मालीपुर सड़क मार्ग पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 182 किलोमीटर (भेलारा) के पास अनियंत्रित होकर बाइक के नीचे उतरने से सड़क दुघर्टना हुई। जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। इन तीनों की पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। सड़क दुर्घटना में मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय युवक शादाब के रूप में हुई है। हादसे में दो अन्य युवक घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार यह घटना अम्बेडकर नगर से जौनपुर जाने वाले मार्ग पर स्वाद ढाबे के पास हुई। बाइक पर तीन लड़के सवार थे और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। बाइक अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में गिर गई। मृतक की पहचान हरपुर, थाना अखंडनगर निवासी इश्तियाक के पुत्र शादाब (लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है। अन्य दोनों घायल युवकों का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि इस संबंध में विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में रेलवे कर्मचारी से 5 लाख की धोखाधड़ी:अयोध्या में सस्ती जमीन का झांसा देकर ठगा, जान से मारने की दी धमकी
    Next Article
    संभल में 11 थानों के इंस्पेक्टर-एसओ बदले:एसपी ने आदेश जारी किए, धीरज, संजय, अजय को पहली पोस्टिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment