Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में किसान की गेहूं फसल जलमग्न:पड़ोसी ने ट्यूबवेल से पानी भरकर खेत डुबोया, अवैध कब्जे का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के बल्दीराय तहसील स्थित गौरापरानी निवासी शिवराज पाण्डेय ने एक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के ही अध्यष्ठ प्रताप ने उनकी लगभग पक चुकी गेहूं की फसल को ट्यूबवेल का पानी भरकर जलमग्न कर दिया। यह घटना गाटा संख्या 10-683 में हुई, जहां पाण्डेय की फसल बोई गई थी। पाण्डेय के अनुसार, आरोपी ने गाटा संख्या 50 के बगल स्थित उनके चक को भी पूरी तरह से पानी से भर दिया। जब शिवराज पाण्डेय ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो अध्यष्ठ प्रताप ने उन्हें कथित तौर पर गालियां दीं और धमकी देते हुए कहा, "जो तुम्हारी इच्छा हो जाकर कर लो, तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगे।" पीड़ित किसान ने इस मामले की जानकारी ग्राम प्रधान को भी दी थी। हालांकि, प्रधान ने इसमें असमर्थता जताते हुए कहा कि वे कुछ नहीं कर सकते। इसके बाद शिवराज पाण्डेय ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पाण्डेय ने अपनी शिकायत में यह भी बताया है कि अध्यष्ठ प्रताप ने गाटा संख्या 683 में स्थित तालाब की भूमि पर भी जबरन कब्जा कर रखा है, जबकि उसके पास इसका कोई पट्टा नहीं है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की जांच राजस्व विभाग से कराने की मांग की है। शिवराज पाण्डेय ने राजस्व विभाग से तालाब की भूमि से अवैध कब्जा हटाने और उन्हें हुए नुकसान की भरपाई कराने की अपील की है। उन्होंने विपक्षी के खिलाफ राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 (1) के तहत कार्रवाई की भी मांग की है। इस मामले में एसडीएम बल्दीराय ने जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में दलित महिला प्रधान ने दिया इस्तीफा:DM से बोलीं- पंचायत भवन नहीं बनने दे रहे दबंग, बेटे को जान से मारने की धमकी
    Next Article
    प्रदर्शन में शामिल होने से पहले कई नेता हाउस अरेस्ट:हाथरस में यूजीसी बिल के खिलाफ दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment