Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में किसानों की समस्याओं को लेकर आप का प्रदर्शन:गेहूं खरीद में धांधली, खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई की मांग

    12 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में आम आदमी पार्टी (आप) ने किसानों की समस्याओं और कृषि क्षेत्र में अनियमितताओं को लेकर मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश चंद्र के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में गेहूं खरीद में धांधली और खाद की कालाबाजारी जैसे गंभीर मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। आप नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जनपद के किसान वर्तमान में दोहरी मार झेल रहे हैं। एक ओर गेहूं की सरकारी खरीद में भारी अनियमितताएं हैं, वहीं दूसरी ओर खाद की किल्लत और कालाबाजारी ने उनकी कमर तोड़ दी है। पार्टी का आरोप है कि उचित व्यवस्था न होने के कारण किसान अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं। किसानों को लंबी लाइनों और बिचौलियों से मुक्ति पार्टी ने मांग की है कि गेहूं की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सुनिश्चित की जाए और खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि किसानों को लंबी लाइनों और बिचौलियों से मुक्ति मिल सके। खाद की कृत्रिम कमी दिखाकर उसे ब्लैक मार्केट में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। प्रशासन इस पर सख्त कानूनी कार्रवाई करे और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करे। मंडियों में सक्रिय बिचौलियों पर कड़ा नियंत्रण लगाया जाए और किसानों को समय पर उनके भुगतान की गारंटी दी जाए। किसानों के साथ हो रही धोखाधड़ी और शोषण के मामलों में पुलिस प्रशासन त्वरित और प्रभावी कदम उठाए। समस्याओं का शीघ्र समाधान आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो पार्टी किसानों के हित में लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र एडवोकेट, जिला प्रवक्ता राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला महासचिव रामबिलास तिवारी, नगर अध्यक्ष सुमित दुबे सहित सचिन सिंह, सिद्धार्थ सिंह, मधुराण पाठक और फूलचंद्र जैसे कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में सड़क किनारे मिले घायल व्यक्ति की मौत:बेटी के घर से लौटते समय हादसा, पुलिस जांच जारी
    Next Article
    अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू:BA, Bsc, BBA, बीकॉम समेत PG के 21 विषयों में एडमिशन का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment