Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में सड़क किनारे मिले घायल व्यक्ति की मौत:बेटी के घर से लौटते समय हादसा, पुलिस जांच जारी

    14 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले में खुखुंदू चौराहा के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने बाद में शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी 58 वर्षीय रामनरेश चौहान पुत्र मुनेसर चौहान के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रामनरेश अपनी बेटी के घर बहादुरपुर गांव साइकिल से गए थे। शुक्रवार शाम को वह बेटी के घर से वापस लौट रहे थे। शनिवार सुबह तक जब रामनरेश घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान खुखुंदू चौराहा के पास देवरिया-सलेमपुर मुख्य मार्ग किनारे एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों की मदद घायल व्यक्ति को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान उसके पास मिले एक कागज पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर हुई, जो उसके रिश्तेदार का निकला। पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह किसी सड़क हादसे का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उपनिदेशक ने बलरामपुर के अस्पतालों का किया निरीक्षण:संसाधनों और रिकॉर्ड सिस्टम की गहन पड़ताल
    Next Article
    सुल्तानपुर में किसानों की समस्याओं को लेकर आप का प्रदर्शन:गेहूं खरीद में धांधली, खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment