Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में ओले गिरे, प्रयागराज-वाराणसी में देर रात बारिश:39 जिलों में अलर्ट; पाकिस्तान से आ रहीं हवाओं से बदला मौसम

    3 hours ago

    2

    0

    यूपी में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। सुल्तानपुर में शनिवार देर रात मटर के दाने जितने बड़े ओले गिरे। प्रयागराज और वाराणसी में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 39 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से मौसम बदला है। अगले 4 दिनों तक मौसम ऐसा ही बिगड़ा रहेगा। कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। आंधी चलने की भी संभावना है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो लखनऊ, कानपुर, सीतापुर समेत 10 जिलों में बारिश हुई। हरदोई में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। हालांकि, प्रदेश के औसत तापमान में 5°C तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बांदा सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 40.2°C दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान मुजफ्फरनगर में 15.4°C रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पाकिस्तान से आ रही हवाएं यूपी में प्रवेश कर रही हैं, जिससे बारिश हो रही है। 29 मार्च को दूसरा विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और तापमान में 3°C तक गिरावट आएगी। मौसम की तस्वीरें देखिए- अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? आंधी से गेहूं, अरहर की फसल को नुकसान, कैसे करें बचाव कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और तेज हवा का असर रबी, जायद और बागवानी फसलों पर पड़ेगा। इस समय अरहर, सरसों, चना, मटर, मूंग और मूंगफली में फलियां बन रही हैं। दाने भर रहे हैं। तेज हवा चलने से फलियां फट सकती हैं और दाने झड़ सकते हैं। गेहूं की फसल भी तेज हवा से गिर सकती है, जिससे पैदावार कम होने का खतरा है। सब्जियों में भिंडी, टमाटर, लौकी, खीरा, तरबूज, खरबूजा, बैंगन और मिर्च के फूल और छोटे फल गिर सकते हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि जो फसल पक चुकी है, उसकी तुरंत कटाई कर लें और सुरक्षित जगह पर रखें। खेतों में पानी जमा न होने दें, इसके लिए जल निकास की सही व्यवस्था करें। सरकार बोली- फसल गिरी तो किसान बीमा क्लेम कर सकते हैं पिछलों दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि और आगामी अलर्ट के बीच जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, उनके लिए राहत की खबर है। सरकार के मुताबिक, कटाई के 14 दिनों के भीतर अगर फसल खराब होती है तो किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा क्लेम कर सकते हैं। जिला प्रशासन प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट देगा, जिसके आधार पर यूपी सरकार मुआवजा देने का फैसला कर सकती है। -------------------- मौसम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें- राजस्थान में लगातार दूसरे दिन ओले गिरे:हरियाणा में बारिश से सड़कें डूबीं; उत्तराखंड के केदारनाथ, गंगोत्री धाम में बर्फबारी देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान के सीकर में लगातार दूसरे दिन तेज बरसात के साथ ओले गिरे हैं। आंधी-बारिश के कारण हुए हादसे में जैसलमेर में दो भाइयों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत 33 जिलों में आंधी-बारिश और 3 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान जताया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाश्ते में ट्राई करें आलू की रोटी, खाने में लाजवाब और बनाना है आसान
    Next Article
    तरबूज के नीचे बोरियों में छिपाया 1.12 करोड़ का गांजा:पिकअप में ओडिशा से यूपी ले जा रहे तस्कर, महासमुंद में चेकिंग में पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment