Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या:स्कार्पियो से उतरते ही हमलावरों ने की फायरिंग, आरोपियों की तलाश में जुटीं टीमें

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में बुधवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर माता प्रसाद पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजन उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। एम्बुलेंस में लादते समय ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह और सीओ सिटी सौरभ सामंत सहित पुलिस बल अस्पताल पहुंचा। यह घटना कुड़वार थाना क्षेत्र के कस्बे में हुई। बुधवार शाम लगभग 6:45 बजे, मृतक माता प्रसाद पांडेय नरवापार कुड़वार कस्बे में कमला इंडियन गैस सर्विस पर अपनी स्कार्पियो से उतरे थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे वे गिर पड़े। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एसपी चारू निगम भी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने बताया, पुलिस को एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। प्रॉपर्टी डीलर प्लॉटिंग (जमीन की खरीद-बिक्री) से जुड़े कामकाज करते थे। एसपी ने जानकारी दी कि किसी अज्ञात हमलावर ने पीछे से आकर उन्हें गोली मारी थी। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी और एसओजी (SOG) की टीमों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। एसपी चारू निगम ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस परिजनों की तहरीर (शिकायत) के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करने की तैयारी कर रही है। एसपी ने बताया, परिजनों ने अभी किसी पर भी सीधा शक जाहिर नहीं किया है। कुछ अपुष्ट बातें सामने आ रही हैं, जिनकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। हम जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करेंगे। प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनके दो बेटे व एक बेटी हैं। साल 2023 में मृतक हत्या के एक मामले में जेल भी जा चुका था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा बैठक:मुख्य विकास अधिकारी ने लंबित आवेदनों पर की चर्चा, 184 को ऋण वितरित
    Next Article
    कानपुर में राम नवमी पर शोभायात्रा पर ट्रैफिक डायवर्जन:27 मार्च को दोपहर दो बजे से होगा लागू, पर्किंग स्थल निर्धारित किए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment