Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर-टैंकर टक्कर, एक की मौत:दूसरा चालक घायल, नींद आने से हुआ हादसा, गैस रिसाव से ट्रैफिक रोका गया

    2 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को एक सड़क दुर्घटना हुई। हलियापुर थाना क्षेत्र में एक कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े गैस टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिसके चलते एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया गया था। यह घटना माइल स्टोन 87.500 पर हुई। जानकारी के अनुसार, यूपी 15 सीटी 3002 नंबर का एक टैंकर सड़क किनारे खड़ा था। हरियाणा नंबर एचआर 38 26102 का एक कंटेनर, जो गुरुग्राम से पटना जा रहा था, नींद के झोंके के कारण उसने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के कारण टैंकर से तरल पदार्थ सड़क पर फैल गया और गैस का रिसाव भी शुरू हो गया। सूचना मिलते ही हलियापुर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरी ने पुलिस बल के साथ राहत-बचाव कार्यों की निगरानी की। एहतियातन, एक्सप्रेस-वे पर यातायात को कुछ समय के लिए रोककर डायवर्ट कर दिया गया ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। दमकल कर्मी गैस रिसाव को रोकने के प्रयास में जुटे रहे। मृतक की पहचान सुलतानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक धर्मेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए अयोध्या भेजा गया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है कि टैंकर सड़क किनारे किस परिस्थिति में खड़ा था और टक्कर मारने वाले ट्रक की रफ्तार कितनी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गले में नरमुंड माला, शरीर पर चिता भस्म; VIDEO:काशी के मणिकर्णिका घाट पर मसाने की होली, जलती चिताओं के बीच डमरू वादन
    Next Article
    सलमान आगा को कप्तानी से हटा सकता है पाकिस्तानी बोर्ड:नकवी टी-20 वर्ल्डकप में टीम के प्रदर्शन से नाखुश, कई सीनियर्स का आखिरी टूर्नामेंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment