Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में पेड़ कटाई विवाद में ठेकेदार पर हमला:काश्तकार पर मारपीट, तोड़फोड़ और असलहा लहराने का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में पेड़ कटाई को लेकर विवाद सामने आया है। एक ठेकेदार ने काश्तकार पर मारपीट, तोड़फोड़ और असलहा लहराकर मजदूरों को भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। ठेकेदार दिलीप उपाध्याय ने पुलिस को शिकायत पत्र दिया है। दिलीप उपाध्याय भगवानपुर पखनपुर, गोसाईगंज के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेवतरी गांव में तालाब पर नीलामी में मिले पेड़ों की कटाई मजदूरों के साथ करवा रहे थे। तभी बालीपुर निवासी अशोक वर्मा मौके पर पहुंच गए। अशोक वर्मा ने दावा किया कि 24 पेड़ उनकी जमीन के खाते में हैं और इसके बदले में पांच लाख रुपये की मांग की। ठेकेदार के अनुसार, रुपये न देने पर अशोक वर्मा 10-15 अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की और कई कुंतल कटी हुई लकड़ी, कुल्हाड़ी व अन्य सामान जबरन उठा ले गए। इसके बाद अशोक वर्मा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक लहराकर मजदूरों को भगा दिया, जिससे सभी ने भागकर अपनी जान बचाई। दरअसल, यह विवाद गांव के तालाब की गाटा संख्या 312 पर लगे पेड़ों की नीलामी से जुड़ा है। नीलामी की जानकारी मिलने पर बगल के काश्तकार अशोक वर्मा और अन्य ने दावा किया था कि कुछ पेड़ उनकी जमीन पर हैं। उन्होंने नीलामी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए एसडीएम से शिकायत भी की थी। एसडीएम के निर्देश पर जांच रिपोर्ट मंगाई गई थी। चकबंदी लेखपाल की रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि तालाब के किनारे लगभग दो दर्जन पेड़ अशोक वर्मा के खाते पर दर्ज हैं। इसी बात को लेकर अशोक वर्मा और ठेकेदार के बीच पेड़ कटवाने को लेकर विवाद गहरा गया था। इस घटना से यह सवाल उठता है कि क्या तहसील प्रशासन ने बिना पूरी जांच रिपोर्ट के नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई, जिससे काश्तकार और ठेकेदार के बीच यह विवाद उत्पन्न हुआ। ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामनवमी पर मऊ में निकली भव्य शोभायात्रा:धर्म रक्षा और सामाजिक एकता का दिया गया संदेश
    Next Article
    शोभायात्रा में मेयर प्रमिला पांडेय ने बाजाया ढोल-नगाड़ा, PHOTO'S:कानपुर में बच्ची बनी मां काली, विधायकों ने उतारी रामलला की आरती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment