Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास बाग में हुई घटना, 5-6 दिन पुराना लग रहा शव

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के अखण्डनगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। यह घटना रतनपुर मजरा मैरवां स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बगल के मैनी बाग में सामने आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस चौकी प्रभारी कन्हैया कुमार पाण्डेय उपनिरीक्षक मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। पुलिस की प्रारंभिक जांच पड़ताल में शव की पहचान अखण्डनगर के ताजुद्दीनपुर निवासी शेर बहादुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने इसकी पुष्टि की। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर प्राप्त होने पर नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार, शव 5-6 दिनों से पेड़ से लटका हुआ प्रतीत हो रहा था। पुलिस फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं पर जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में शनिवार को 10 इलाकों में बिजली शटडाउन:RMU काम के चलते 3 घंटे सप्लाई बाधित रहेगी
    Next Article
    कासगंज में शिक्षिका के निलंबन पर छात्र छात्राओं का प्रदर्शन:स्कूल गेट पर ताला लगाकर बैग टांगे, वापसी की मांग पर अड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment