Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुलतानपुर में रालोद ने चौधरी अजित सिंह का जन्मदिन मनाया:कार्यकर्ताओं ने सद्भावना दिवस के रूप में किया आयोजन

    5 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का जन्मदिन मनाया। यह कार्यक्रम रालोद के सुलतानपुर अध्यक्ष बेलाल अहमद की अगुवाई में मुख्यालय स्थित जनसंपर्क कार्यालय में 'सद्भावना दिवस' के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चौधरी अजित सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उनके योगदान को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर रालोद के सुलतानपुर अध्यक्ष बेलाल अहमद ने चौधरी अजित सिंह को किसानों की आवाज और उनके अधिकारों का सशक्त पैरोकार बताया। उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिन पर उनकी नीतियों और संघर्षों को याद करना सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस कार्यक्रम में शफीक खान, अंकुर पटेल, प्रणव मिश्रा, रामलौट सरोज, सुग्रीव पाल, जैनेंद्र सिंह, पुष्पलता मौर्य, अशोक शुक्ला, एम एच. खान गौरी, सिराज अहमद, मोहम्मद शाद, रामतीरथ वर्मा और अंकित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन चौधरी अजित सिंह के सपनों को साकार करने के संकल्प के साथ हुआ। अधिवक्ता बेलाल अध्यक्ष है और ये सब उनके पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी पंचायत चुनाव- OBC आयोग का गठन होगा:आयोग की रिपोर्ट पर आरक्षण लागू होगा, लखनऊ हाईकोर्ट को सरकार ने जानकारी दी
    Next Article
    दुल्हन ने एक लाख रुपए लेकर भागने की कोशिश की:परिजनों ने पकड़ा, शादी से पहले दो परिवारों में हुआ विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment