Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में स्वयं सहायता समूह की बैठक में हंगामा:पंचायत भवन घेरने, जान से मारने की धमकी का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के दूबेपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत नूरपुर मामपुर में महिला स्वयं सहायता समूह की बैठक में अराजक तत्वों द्वारा हंगामा और मारपीट के प्रयास का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान तेज प्रसाद ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान तेज प्रसाद के शिकायत पत्र के अनुसार, शुक्रवार (17 अप्रैल) को ग्राम पंचायत भवन में महिला स्वयं सहायता समूह के गठन के लिए एक बैठक आयोजित की गई थी। इसमें बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं मौजूद थीं। आरोप है कि सुबह करीब 11 बजे गांव के आदित्य शेखर (पुत्र लल्लू प्रसाद) और जोखूराम (पुत्र गोवर्धन) बैठक स्थल पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं और ग्राम प्रधान के साथ अभद्रता व गाली-गलौज की। जब महिलाओं ने विरोध किया और उन्हें भवन से बाहर कर दिया, तो आरोपी अपने अन्य साथियों राजू, सरिता भारती, शिवरानी, उदयराज, सियाराम और विश्वजीत के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर वापस आए। इन लोगों ने पंचायत भवन का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया और बैठक में शामिल महिलाओं व प्रधान के साथ मारपीट करने लगे। ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया है कि विपक्षी उन्हें जान से मारना चाहते थे। घटना की सूचना पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। ग्राम प्रधान का आरोप है कि धम्मौर थाना पुलिस ने निष्पक्ष जांच के बजाय उनके (प्रधान) खिलाफ भी धारा 170 के तहत चालान कर दिया। प्रधान का कहना है कि वे निर्दोष थे और केवल सरकारी कार्य कर रहे थे। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई को नियम विरुद्ध बताया है। तेज प्रसाद ने मांग की है कि पूरे मामले की किसी सक्षम अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और भविष्य में ग्राम सभा के कार्यों में हस्तक्षेप रोकने के लिए उचित आदेश जारी करने की अपील की है, ताकि पंचायत के विकास कार्य बिना किसी दबाव के पूरे हो सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में भाजपा की पदयात्रा में छात्राएं-शिक्षक शामिल:सरकारी भागीदारी पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई नाराजगी
    Next Article
    चंदौली में अंबेडकर प्रतिमा स्थापना की मांग:ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, अधिकारियों ने आश्वासन दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment