Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुलतानपुर में ट्रैफिक इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप:PRD जवानों ने CO सिटी से की शिकायत, ड्यूटी से हटाने और गाली-गलौज का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में ट्रैफिक इंस्पेक्टर पर अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए दर्जनों पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) और होमगार्ड जवानों ने पुलिस अधीक्षक आवास पर प्रदर्शन किया। जवानों का आरोप है कि ट्रैफिक इंस्पेक्टर रामनिरंजन यादव उन्हें नियमित रूप से अपमानित करते हैं। सूचना मिलने पर सीओ सिटी सौरभ सावंत मौके पर पहुंचे और जवानों को शांत कराते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़ित जवान राकेश कुमार ने बताया कि यह घटना 24 तारीख की है। उस दिन उनकी ड्यूटी बाधमंडी चौराहे पर लगी थी। राकेश के अनुसार, वह उस पॉइंट पर अकेले तैनात थे और प्यास लगने पर पास ही पानी पीने चले गए थे। वापस लौटने पर वहां मौजूद अधिकारी ने उन्हें सार्वजनिक रूप से भद्दी गालियां दीं और ड्यूटी के लायक न बताते हुए गैर-हाजिरी लगाकर वहां से हटा दिया। राकेश कुमार और उनके साथियों ने पुलिस अधीक्षक और सीओ से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पीआरडी जवान अरुण कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक इंचार्ज ड्यूटी के दौरान जवानों के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं। उनका कहना है कि बात-बात पर गाली-गलौज और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना अधिकारी की कार्यशैली का हिस्सा बन गया है, जिससे जवानों के आत्मसम्मान को ठेस पहुँच रही है। जवानों का कहना है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस कप्तान की अनुपस्थिति में जवानों ने क्षेत्राधिकारी से मुलाकात की और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ ने जवानों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में खेत में महिला का संदिग्ध शव मिला:शिनाख्त के प्रयास जारी, टाटा मोटर्स के पीछे मिली लाश
    Next Article
    आफीसर्स कालोनी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:नगर निगम ने की कार्रवाई, दयालबाग में भी लाल निशान लगाकर चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment