Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में दहेज के लिए विवाहिता को पीटा:गहने छीनकर घर से निकाला; पति ने दी तीन तलाक, केस दर्ज

    2 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर के बंधुआकला थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता शाहना बानो ने अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है, जिसके बाद महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, अंसारनगर (बंधुआकला) निवासी शाहना बानो का विवाह 29 मई 2021 को ग्राम कटरा हसनपुर निवासी अरशद अहमद अंसारी के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि निकाह के समय उसके परिवार ने अपनी सामर्थ्य अनुसार जेवरात, कपड़े और बाइक दहेज में दिए थे, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। पीड़िता ने बताया कि निकाह के कुछ समय बाद ही पति अरशद अहमद, सास बदरून निशा, देवर आसिफ व आरिफ, ननद शबाना व गजाला और देवरानी उजमा उसे कम दहेज के लिए ताना देने लगे। आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा मायके से 2 लाख रुपये नकद लाने का दबाव बनाया जाने लगा। मांग पूरी न होने पर पीड़िता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। आरोप के अनुसार, बीती 6 जनवरी को सुबह करीब 10:00 बजे पति और ससुराल वालों ने पीड़िता के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट की। उसके सारे गहने छीन लिए गए और केवल पहने हुए कपड़ों में उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। पति ने कथित तौर पर धमकी दी कि यदि वह दोबारा आई तो उसे जान से मार दिया जाएगा और वह उसे तलाक देकर दूसरा निकाह कर लेगा। पीड़िता ने बताया कि पहले स्थानीय थाने में सुनवाई न होने पर उसने पुलिस अधीक्षक (SP) के समक्ष शिकायत की। एसपी के निर्देश के बाद अब इस मामले में उचित धाराओं में महिला थाने पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी के हिंदू युवक से शादी करने से बदनामी हुई:गाजियाबाद में दामाद की हत्या करने वाला ससुर बोला- गांव वालों के ताने सुई की तरह चुभते थे
    Next Article
    इटावा में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार:11 मुकदमों का आरोपी, हिस्ट्रीशीटर बनाने की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment