Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न का दर्ज कराया केस:पति और ससुरालियों पर 5 लाख रुपये और चार पहिया वाहन मांगने का आरोप

    3 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर नगर कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, रुद्रनगर निवासी खुशनुमा परवीन का निकाह 30 अप्रैल 2023 को लखनऊ के सरोजनी नगर निवासी राजिक शमीम के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। पीड़िता ने बताया कि निकाह के समय उनके माता-पिता ने अपनी क्षमतानुसार घरेलू सामान, गहने और नकदी उपहार में दिए थे, लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था। खुशनुमा परवीन का आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद ही उनके पति राजिक शमीम, ससुर शमीम मंजूर, जेठ शारिक, जेठानी शाहिस्ता, देवर तारिक और ननद-नदोई ने उन्हें ताना देना शुरू कर दिया। ससुराल पक्ष ने एक चार पहिया वाहन और व्यापार के लिए 5 लाख रुपये नकद की मांग की। यह मांग पूरी न होने पर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। घटनाक्रम के मुताबिक, 12 सितंबर 2023 की रात करीब 8 बजे ससुराल वालों ने पीड़िता के साथ अभद्रता की, मारपीट की और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि उन्होंने पीड़िता के सभी जेवरात और कपड़े छीन लिए, जान से मारने की धमकी दी और उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने किसी तरह अपने मायके वालों को सूचना दी, जिसके बाद वह अपने भाई के साथ सुल्तानपुर लौट आईं। काफी समय तक सुलह-समझौते के प्रयास विफल रहने के बाद, पीड़िता ने महिला थाने में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में तेज हवा-बारिश, बाबन रोड पर पेड़ गिरा:आवागमन बाधित, कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित
    Next Article
    तय रूटों पर बस चलाने के लिए दोबारा सर्वे:नोएडा में पहले फेज में 50 बसों का संचालन होना है, 15-15 मिनट के अंतराल पर मिलेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment