Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, VIDEO:पुरानी रंजिश में कोइरीपुर बाजार में हुई घटना, CCTV में कैद

    3 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र की नगर पंचायत कोइरीपुर में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने सरेराह उसे लाठी-डंडों से पीटा। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मोहल्ला रामनगर, कोइरीपुर निवासी मोहम्मद अकील पुत्र भोला राइन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कोइरीपुर बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान पर काम करता है। मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे, जब वह दुकान के गोदाम से काम निपटाकर लौट रहा था, तभी रास्ते में उसे घेर लिया गया। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, विपक्षी अंशु, आदर्श और वरुण (पुत्रगण जयसवाल) ने अकील को रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब अकील ने इसका विरोध किया, तो तीनों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में अकील को अंदरूनी चोटें आई हैं। पीड़ित अकील ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसने पुलिस को बताया कि मारपीट की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। अकील ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह घटना चांदा थाना क्षेत्र में हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधान के बेटे ने दिव्यांग को बैसाखी से पीटा, VIDEO:पिछले चुनाव में वोट के रुपए मांगने पर विवाद, पुलिस में शिकायत
    Next Article
    Exclusive: बड़े पर्दे पर हरियाणवी-भोजपुरी स्टार्स की जोड़ी मचाएगी भौकाल, मासूम शर्मा ने दी फैंस को बड़ी खुशखबरी; पवन सिंह के साथ आएंगे नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment