Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर पंचायत चुनाव, 86.57 लाख मतपत्र पहुंचे:जिला पंचायत कार्यालय के स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच गए रखे

    6 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले के लिए कुल 86 लाख 57 हजार 500 मतपत्र पहुंच गए हैं। इन सभी मतपत्रों को जिला पंचायत परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुरक्षित रखवाया गया है। मतपत्रों की खेप पहुंचने के बाद अधिकारियों ने सीलिंग, मिलान और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। प्राप्त मतपत्रों में विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग संख्या शामिल है। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 11 लाख 2 हजार 800 मतपत्र, ग्राम प्रधान पद के लिए 25 लाख 17 हजार 700 मतपत्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के लिए 24 लाख 41 हजार 700 मतपत्र तथा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 25 लाख 95 हजार 300 मतपत्र भेजे गए हैं। सभी मतपत्रों को पदवार अलग-अलग सुरक्षित पैकेटों में रखा गया है ताकि वितरण के समय कोई अव्यवस्था न हो। जिला निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक धनंजय मिश्रा ने बताया कि मतपत्रों की छपाई के बाद 13 नवंबर को जिले से एक वाहन दिल्ली भेजा गया था। यह वाहन मतपत्र लेकर 16 नवंबर को जिले में वापस पहुंचा। मतपत्रों की प्राप्ति के बाद उनकी गिनती और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई। सुरक्षा के मद्देनजर स्ट्रांग रूम पर 24 घंटे सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। परिसर में सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी को स्ट्रांग रूम का प्रभारी बनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी से होली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें:बढ़ती भीड़ के बीच रेलवे का फैसला, दुर्ग, जबलपुर, बांद्रा, अयोध्या और दिल्ली के लिए चलेंगी
    Next Article
    IIT-BHU गैंगरेप केस जजमेंट की ओर, आज अहम सुनवाई:पीड़िता और उसके दोस्त की गवाही पूरी, कपड़े उतारकर छात्रा से दरिंदगी का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment