Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीमा पर बुझ गया कुशीनगर का चिराग:चाचा बोले- कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत, जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान ली अंतिम सांस

    5 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के कैप्टन अमन कुमार सिंह का 22 साल की उम्र में निधन हो गया। जम्मू कश्मीर के बारामूला में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों कार्डियक अरेस्ट से मौत होनी की पुष्टि की।सैन्य सूत्रों के अनुसार, दुर्गम इलाके में तैनाती के कारण साथियों ने उन्हें पैदल हेलीपैड तक पहुंचाया। वहां से उन्हें श्रीनगर ले जाया गया। 92 बेस अस्पताल में डॉक्टरों ने करीब 11 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी में अचानक कार्डियक अरेस्ट को कारण बताया जा रहा है। परिजन विमान से श्रीनगर के लिए रवाना हो चुके हैं। पार्थिव शरीर श्रीनगर से दिल्ली और फिर गोरखपुर एयरपोर्ट लाया जाएगा। दोपहर करीब 2 बजे तक गोरखपुर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि की तैयारियां शुरू कर दी हैं। देखें 2 तस्वीरें कुशीनगर के हाटा में रहने वाले कैप्टन अमन की तैनाती पिछले एक साल से जम्मू-कश्मीर में थी। रविवार सुबह लगभग 9 से 11 बजे के बीच ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों को सूचना दी गई की दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। गांव के पड़ोसी पवन सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे जैसे ही शहीद होने की सूचना गांव पहुंची, पूरा इलाका स्तब्ध रह गया। लोग उनके घर की ओर उमड़ पड़े। महिलाएं बिलख उठीं, बुजुर्गों की आंखें नम हो गईं। इकलौते बेटे थे अमन कैप्टन अमन अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनके पिता यशवंत सिंह प्राइवेट सेक्टर में मैकेनिकल इंजीनियर हैं और वर्तमान में बनारस में रह रहे हैं। अमन की अभी शादी नहीं हुई थी। गांव में उनकी दादी, चाचा-चाची तथा चचेरे भाई-बहन रहते हैं। परिवार का कहना है कि अमन बचपन से ही अनुशासित और देशसेवा के जज्बे से भरे हुए थे। पढ़ाई में अव्वल, टीईएस से सेना में चयन अमन ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई होल मार्क वर्ल्ड स्कूल, गोरखपुर से की। इसके बाद गाजियाबाद से बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) में प्रवेश लिया। प्रथम सेमेस्टर के बाद ही उनका चयन भारतीय सेना में टीईएस (टेक्निकल एंट्री स्कीम) के माध्यम से लेफ्टिनेंट पद पर हो गया। करीब दो वर्ष पहले उन्होंने सेना जॉइन की थी और हाल ही में पदोन्नति पाकर कैप्टन बने थे। गांव के लोग बताते हैं कि पढ़ाई में होनहार अमन का सपना था कि वह ऊंचे पद पर रहकर देश की सेवा करें। हाटा का लाल, पूरे जिले का गर्व कैप्टन अमन कुमार सिंह के असामयिक निधन से हाटा सहित पूरे कुशीनगर में शोक व्याप्त है। लोग उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।हर जुबान पर एक ही बात है— इतनी कम उम्र में देश सेवा करते हुए चला गया हमारा अमन… हाटा का चिराग आज बुझ गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राशन ट्रक से जीपीएस हटाकर बाइक पर लगाया:बुलंदशहर में फर्जी जियो फेंसिंग की जा रही थी, FIR की तैयारी
    Next Article
    बोर्ड-परीक्षा देने जा रहे छात्रों की मैजिक ट्रक से भिड़ी:खीरी में 10वीं के छात्र की मौत, ड्राइवर समेत 16 छात्र-छात्राएं थे सवार; कुछ की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment