Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सम्भल में सरकारी योजनाओं का शिविर:ग्रामीणों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई

    5 hours ago

    1

    0

    सम्भल में सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर गुरुवार को जस्ट राइट फ़ॉर चिल्ड्रेन की सहयोगी संस्था प्रयत्न द्वारा फुलसिंघा गांव में लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर का शुभारंभ करते हुए प्रयत्न संस्था के प्रभारी गौरीशंकर चौधरी ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ तभी मिल पाता है जब पात्र परिवारों को उनकी सही जानकारी हो। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को इन योजनाओं से जोड़कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाना है। चौधरी ने ग्रामीणों से समय पर पंजीकरण कर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। शिविर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है, जिसमें लड़की की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और लड़के की 21 वर्ष निर्धारित है। इसके अतिरिक्त, कन्या सुमंगला योजना, दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन और विधवा पेंशन सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उन्हें मौके पर ही आवेदन प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में फील्ड कोऑर्डिनेटर सिराज अहमद, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हेमलता, गुलिस्ता और हिदायत फातमा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस शिविर को अत्यंत उपयोगी बताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस भगदड़ मामले में कांस्टेबल की गवाही:ट्रैफिक कंट्रोल में लगी थी कांस्टेबल की ड्यूटी, भगदड़ में 121 लोगों की हुई थी मौत
    Next Article
    भांजे की गला रेतकर हत्या, चचेरा मामा गिरफ्तार:रामपुर पुलिस ने आरोपी नसीम उर्फ भूरा को दरांत समेत पकड़ा, जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment