Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समाजवादी मजदूर सभा ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा:नोएडा श्रमिक आंदोलन में दमन रोकने और कानून राज की मांग

    4 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को समाजवादी मजदूर सभा ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नोएडा में चल रहे श्रमिक आंदोलन के कथित दमन को रोकने और कानून का राज स्थापित करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि शासन-प्रशासन और प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के कारण नोएडा में एक स्वतःस्फूर्त श्रमिक आंदोलन शुरू हुआ है। इसके बाद सरकार ने मजदूरों के वेतन में आंशिक वृद्धि का निर्णय लिया था, जिसकी अधिसूचना राज्यपाल के हस्ताक्षर से जारी हो चुकी है। राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने राज्यपाल का ध्यान पिछले 20 वर्षों से बड़े पूंजी घरानों के लाभ के लिए श्रमिकों के शोषण की ओर आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि श्रमिकों से बेहद कम मजदूरी पर स्थायी प्रकृति के कार्यों में गैर-कानूनी ढंग से काम कराया जा रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि श्रमिकों को लंबे संघर्षों के बाद मिला 8 घंटे कार्य दिवस का अधिकार समाप्त कर दिया गया है। उनकी कार्य अवधि 12 घंटे तक बढ़ा दी गई है और उन्हें साप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिया जाता। वर्तमान महंगाई में उनकी आय परिवार चलाने के लिए भी अपर्याप्त है। समाजवादी मजदूर सभा ने आरोप लगाया कि नए श्रम संहिताओं (लेबर कोड) के माध्यम से श्रमिकों के पूर्व प्राप्त अधिकारों को भी कमजोर किया गया है। इसमें कार्य घंटों में वृद्धि और 'फ्लोर लेवल वेज' लागू कर न्यूनतम मजदूरी के वैधानिक अधिकार को कमजोर किया जा रहा है। इस अवसर पर अजय यादव, प्रदीप यादव, अखिलेश यादव, रमाशंकर चौहान, धीरज बिंद सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा डीएम ने मनकापुर एडीओ कृषि का वेतन रोका:किसानों के फॉर्मर रजिस्ट्री में खराब प्रगति पर फटकार लगाई, काम पूरा करने के दिए निर्देश
    Next Article
    जौनपुर में खंभे से बांधकर वैद्य की पीट-पीटकर हत्या:जमीन विवाद में मारपीट में कई घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment