Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में खंभे से बांधकर वैद्य की पीट-पीटकर हत्या:जमीन विवाद में मारपीट में कई घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    5 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद वैद्य की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बचाने आए परिजनों को भी पीटा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी नौपेड़वा भेजा, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। यह पूरा मामला बभनौटी गांव में मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे की है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय अशोक मिश्र उर्फ पुल्लूर के रूप में हुई है। वह नईगंज में आयुर्वेदिक दवा की दुकान चलाते थे। अशोक का अपने चाचा कमलाकांत मिश्र से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पहले में भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद अशोक अपने परिवार के साथ कलीचाबाद में रहने लगे थे। अशोक मंगलवार की रात में अपने साथियों के साथ गांव पहुंचे, जहां कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। हालात बिगड़ने पर अशोक के साथ आए कई लोग मौके से भाग निकले। वहीं, मृतक के भाई ने बताया कि इसके बाद अशोक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा भेजा, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान देर रात अशोक मिश्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। बता दें कि इस मारपीट में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल हो गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    समाजवादी मजदूर सभा ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा:नोएडा श्रमिक आंदोलन में दमन रोकने और कानून राज की मांग
    Next Article
    सुल्तानपुर में चोरों ने 4 घरों को निशाना बनाया:1.63 लाख रुपए की नकदी, 15 लाख से ज्यादा के जेवरात चोरी किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment