Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता Ram Govind Chaudhary पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान संग हुआ अंतिम संस्कार

    21 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और आठ बार के विधायक रहे पूर्व मंत्री राम गोविन्द चौधरी का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पैतृक गांव सिकंदरपुर क्षेत्र के गोसाईपुर में सरयू नदी के तट से थोड़ी दूर स्थित एक स्थान पर चौधरी का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में उनके समर्थक और सपा सांसद, विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।सपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह करीब 74 वर्ष के थे। चौधरी का पार्थिव शरीर शनिवार की शाम लखनऊ से जिला मुख्यालय स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव गोसाईपुर ले जाया गया। रविवार की सुबह से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उनके समर्थकों ने रुंधे गले और अश्रुपूरित नेत्रों से अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर और विधायक प्रभु नारायण सिंह श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए फफक पड़े।गोसाईपुर में सरयू नदी के तट से थोड़ी दूर स्थित एक स्थान पर चौधरी का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि चौधरी के इकलौते पुत्र रंजीत चौधरी ने दी। इस मौके पर सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, राम भुवाल निषाद, पूर्व मंत्री और विधायक ओम प्रकाश सिंह व जियाउद्दीन रिजवी सहित विभिन्न दलों के नेता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वी चंपारण में Pakistan आतंकी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध Seraj Alam को पुलिस ने पकड़ा
    Next Article
    PAU Ludhiana में भगत सिंह जयंती पर होगा Jashn-e-Inquilab, CM मान भी रहेंगे मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment