Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समालखा में हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार:यूपी से ग्राहक की तलाश में आया, पुलिस देख भागने का प्रयास किया

    6 hours ago

    2

    0

    पानीपत जिले के समालखा में सीआईए-2 पुलिस ने एक नशा तस्कर को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह निवासी अयान के रूप में हुई है। उसे समालखा के नवादा आर से नवादा पार रोड पर पकड़ा गया। सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि सोमवार शाम को उनकी टीम नवादा आर गांव में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश का एक युवक मादक पदार्थ लेकर नवादा पार से सनौली की ओर जा रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने नवादा आर से नवादा पार रोड पर पुराने यमुना बंधा के पास नाकाबंदी कर दी। पुलिस देख भागने का प्रयास किया कुछ देर बाद नवादा पार की ओर से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखते ही युवक मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अयान उर्फ गांधी निवासी गंगोह, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में बताई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ योगेश मान की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली गई। उसकी जींस पैंट की जेब से एक पॉलीथिन में पैक हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 261 ग्राम पाया गया। ग्राहक की तलाश में आया था नशा तस्कर इंस्पेक्टर वीरेंद्र के अनुसार, पूछताछ में आरोपी अयान ने बताया कि वह जल्दी पैसा कमाने के लिए उत्तर प्रदेश से कम कीमत पर हेरोइन खरीदता था। सोमवार को वह सनौली क्षेत्र में इसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायरों के ठिकानों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नौबस्ता में स्कूटी सवार युवती को ट्रक ने रौंदा:स्कूल जाते समय हादसा, राहगीरों ने ड्राइवर को पीटकर पुलिस को सौंपा
    Next Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:सिलेंडर की लाइन में लोग बेहोश होकर गिरे, बोलेरो ने दरोगा सहित 2 को रौंदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment