Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोमनाथ मंदिर के 75 साल, PM रोड शो करके पहुंचे:मंदिर के शिखर का 11 तीर्थों के जल से अभिषेक करेंगे; सूर्यकिरण टीम एयर शो करेगी

    12 hours ago

    2

    0

    गुजरात के सोमनाथ में आज मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे हो रहे हैं। 11 मई 1951 को स्वतंत्र भारत में नए सिरे से बनाए गए सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इतिहास के इस बड़े घटनाक्रम का उत्सव मनाने के लिए सोमनाथ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2km का रोड शो करते हुए सोमनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने शिवाभिषेक किया। थोड़ी देर में मंदिर के शिखर के अभिषेक की रस्म होगी। वैदिक मंत्रों के बीच 11 तीर्थों के जल से शिखर का कुंभाभिषेक किया जाएगा। 90 मीटर ऊंची क्रेन की मदद से कलश के जल से मंदिर का अभिषेक होगा। अभिषेक के बाद वायुसेना की सूर्यकिरण टीम मंदिर के ऊपर 15 मिनट का एरोबेटिक शो करेगी। चेतक हेलिकॉप्टर के जरिए मंदिर पर फूल बरसाए जाएंगे। 2026 सोमनाथ मंदिर के लिए एक और वजह से खास है। दरअसल सन् 1026 में महमूद गजनवी ने मंदिर पर हमला कर इसे ध्वस्त कर दिया था। उस घटना के हजार साल भी पूरे हो गए हैं। 74 साल पहले सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण की 3 तस्वीरें.. सोमनाथ मंदिर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सरकारी खजाने से सोमनाथ मंदिर बनवाने के खिलाफ थे गांधी:नेहरू उद्घाटन में क्यों नहीं गए; आज 75 साल पूरे होने पर मोदी जाएंगे गुजरात के सोमनाथ में अमृत महोत्सव से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रंप ने डस्टबिन में फेंका ईरान का शांति प्लान, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अब ब्रिटेन और फ्रांस पर क्यों भड़का तेहरान? बोला- करारा जवाब मिलेगा
    Next Article
    बंगाल CM सुवेंदु के PA हत्याकांड में 3 संदिग्ध गिरफ्तार:बिहार के बक्सर, यूपी के बलिया से पकड़ाए; 6 मई को चंद्रनाथ का मर्डर हुआ था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment