Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मार्ट बिजली मीटर लगाने पर इंजीनियरों को पीटा, VIDEO:अंबेडकरनगर में ईंट उठाकर मारने को दौड़ाया, कॉलर पकड़ा, कोटेदार सहित 4 पर केस

    9 hours ago

    2

    0

    यूपी के अंबेडकरनगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों पर कोटेदार के परिवार ने हमला बोल दिया। अधिशाषी अभियंता और अवर अभियंता का कॉलर पकड़कर मारपीट की। ईंट से सिर फोड़ने के लिए दौड़ा लिया। घटना जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर स्थित हंसवर थाना इलाके में गुरुवार शाम की है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में एक कोटेदार को बिजली अधिकारी का कॉलर पकड़कर धक्का देते और ईंट लेकर दौड़ाते हुए देखा जा सकता है। वहीं एक अन्य युवक उंगली दिखाकर धमकाता हुआ दिख रहा है। फिलहाल बिजली विभाग के अवर अभियंता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए... हंसवर थाना क्षेत्र के तिलकारपुर गांव में गुरुवार को शाम करीब 4:30 बजे बिजली विभाग की टीम स्मार्ट मीटर लगाने के लिए पहुंची थी। टीम में अधिशाषी अभियंता अवधेश कुमार यादव, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र हंसवर के अवर अभियंता जयनाथ राम और उपखंड अधिकारी कुमार अनिकेत समेत अन्य कर्मचारी शामिल थे। मीटर लगाने के दौरान गांव के कोटेदार आशाराम यादव ने अपने परिसर में मीटर लगाने का विरोध किया। आरोप है कि उनके साथ चार अन्य लोग भी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने टीम के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आशाराम यादव ने मीटर लगा रहे कर्मचारी पर ईंट का टुकड़ा उठाकर हमला करने का प्रयास किया। कर्मचारी को बचाने के लिए अधिशाषी अभियंता अवधेश कुमार यादव आगे आए, लेकिन उन्हें धक्का दे दिया गया। उपखंड अधिकारी कुमार अनिकेत ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली। जातिसूचक गालियां देने का आरोप अवर अभियंता जयनाथ राम ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उन्हें जातिसूचक गालियां दी गईं और ईंट लेकर उनकी ओर दौड़ा गया। उन्होंने किसी तरह पीछे हटकर अपनी जान बचाई। SC-ST एक्ट सहित कई धाराओं में केस जयनाथ राम की तहरीर पर पुलिस ने कोटेदार आशाराम यादव और चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ SC-ST एक्ट, सरकारी कर्मचारियों से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हंसवर थाना पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। -------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… वृंदावन के बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा पर जानलेवा हमला:कार के शीशे तोड़े, पिता के साथ मारपीट; परिवार मदद के लिए चीखता रहा वृंदावन के बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा की कार पर हमला हुआ है। अभिनव ने हमले का वीडियो गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हमला राजधानी दिल्ली में हुआ है। भीड़ ने अभिनव की कार को घेर लिया और डंडे मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि हमले के दौरान अभिनव का परिवार कार के अंदर था। जब कार का अगला शीशा तोड़ा गया तो अंदर से एक महिला चीख उठी। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मखौड़ा में श्रीराम महायज्ञ 20 अप्रैल से:देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु होंगे शामिल, दशरथ महल की देखरेख में पूजा
    Next Article
    कुशीनगर में सो रही मां-बेटी पर तेजाब फेंका:बेटी की मौत, मां गंभीर रूप से घायल; गोरखपुर रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment