Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री:राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश, शपथ कल; सरकारी आवास पर डिप्टी CM का पद ढ़का

    20 hours ago

    2

    0

    सम्राट चौधरी बिहार के नए CM होंगे। उन्हें पहले बीजेपी फिर NDA विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। सम्राट राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मिलकर उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। कल 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा। इसके साथ ही बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। विधानसभा के सेंट्रल हॉल में NDA की बैठक में नीतीश सम्राट के प्रस्तावक बने। नीतीश ने उन्हें माला पहनाई। विधायकों से ताली बजवाई। सम्राट ने भी पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने कहा, 'मैंने नीतीश जी से राजनीति सीखी है। उनके साथ मैंने काम किया है। उनके समृद्ध बिहार को और आगे ले जाना है। आज नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद उन्होंने X पर लिखा- ‘अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।’ इधर, 5 देशरत्न मार्ग स्थित सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर लगी नेम प्लेट पर उपमुख्यमंत्री का पद छिपा दिया गया है। भास्कर सर्वे पर लगी मुहर दैनिक भास्कर के सर्वे में भी जनता की पहली पसंद सम्राट चौधरी ही थे। 34 प्रतिशत लोगों ने उन्हें बिहार का अगला सीएम चुना था। नई सरकार के हाई लाइट्स जहां तक हो सका बिहार के लिए काम किया नीतीश के इस्तीफे से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। उनके साथ सम्राट चौधरी और बीजेपी के कई सीनियर लीडर्स भी थे। आज नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई। जहां नीतीश ने कहा - ‘2005 में मैं सरकार में आया, जहां तक मुझसे हो सका मैंने किया, नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा।’ अब सियासी हलचल से जुड़ी कुछ तस्वीरें… ये खबरें भी पढ़िए… बिहार की सियासी उठापटक से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    World Politics में हलचल! ईरान संकट के बीच ट्रंप ने PM मोदी को किया फोन, 40 मिनट हुई चर्चा
    Next Article
    राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 41°C के पार:MP-गुजरात और UP में 40°C तापमान, कल से लू चलने की चेतावनी; केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment