Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मार्ट–मीटर की जांच के लिए चार सदस्यीय तकनीकी समिति गठित:यूपी सीएम के निर्देश पर पावर कारपोरेशन का निर्णय

    2 hours ago

    1

    0

    स्मार्ट मीटर को लेकर आम लोगों की ढेरों शिकायतों के बीच सीएम योगी ने बड़ा निर्णय लिया है। अब सीएम के निर्देश पर पावर कारपोरेशन ने चार सदस्यीय तकनीकी समिति का गठन किया है। इस समिति में आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर अंकुश शर्मा एवं प्रबोध बाजपेई, इलेक्ट्रिकल रिसर्च एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन, वडोदरा के अनुभाग प्रमुख तेजस मिस्त्री और पावर कारपोरेशन के निदेशक (वितरण) जी.डी. द्विवेदी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यूपी राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने इस निर्णय के आधार पर मांग की है कि जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती, प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगनी चाहिए। आखिरकार पहली बार पावर कारपोरेशन ने माना है कि स्मार्ट मीटर में तकनीकी खामियां हैं। प्रदेश में अब तक लगभग 85 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इसमें 70 लाख लोगों ने स्मार्ट पोस्टपेड मीटर लगवाए थे। शेष ने स्वेच्छा से प्रीपेड मीटर लगवाए थे। अब पोस्टपेड मीटरों को भी जबरन प्रीपेड में बदल दिया गया। स्मार्ट मीटर लगने के बीच एक साथ हुआ था ब्लैकआउट उपभोक्ता परिषद ने दावा किया कि जब प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे थे, तभी जन्माष्टमी के दिन एक साथ लाखों स्मार्ट मीटर वाले घरों में ब्लैकआउट हुआ था। इस पर सीएम योगी के निर्देश पर एसटीएफ को जांच सौंपी गई थी। उस समय भी एक उच्च स्तरीय समिति का गठन हुआ था। उस समय जांच रिपोर्ट आने तक स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी गई थी। उसी तरह इस बार भी जब तक उच्च स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट नहीं आती हैं, तब तक स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटे का बदला लेने वकील का मर्डर कराया:सोनभद्र में ट्रक खरीदी, अपने सामने क्रेटा कार को उड़वा दिया
    Next Article
    सेंट्रल मार्केट की 816 संपत्तियों को नोटिस की तैयारी:नोटिस के साथ नक्शा-सुप्रीम आदेश होगा शामिल, कमर्शियल एक्टिविटी बंद कर छोड़ना होगा सेटबैक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment