Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुमित गुप्ता आत्महत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार:मैलानी पुलिस ने सतेंद्र यादव को पकड़ा, अन्य की तलाश जारी

    20 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर के भीरा, खीरी में चर्चित सुमित गुप्ता आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई की है। मैलानी थाना पुलिस ने एक नामजद आरोपी सतेंद्र सिंह यादव उर्फ ललतू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को लखीमपुर-शाहजहांपुर बॉर्डर के पास से पकड़ा गया। वह काफी समय से वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। यह मामला 6 फरवरी का है, जब भीरा निवासी सुमित गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्षा के पति संजय शुक्ला सहित नौ लोगों पर बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। वीडियो वायरल होने के कुछ समय बाद ही सुमित ने आत्महत्या कर ली थी, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था। घटना के बाद मृतक की पत्नी प्रियंका गुप्ता ने मैलानी थाने में नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। मैलानी थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की गई है और अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंस्पेक्टर मनोज वर्मा को फैजगंज बेहटा थाने का चार्ज:बदायूं में थानेदार समेत दो दरोगा, एक हेड कांस्टेबल के निलंबन के बाद मिली जिम्मेदारी
    Next Article
    अमेठी-गौरीगंज में बिजली कटौती:13 और 14 फरवरी को 6 घंटे बंद रहेंगे 10 फीडर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment